Ro no D15139/23

श्रम विभाग के फ्रंटलाइन वर्कर्स में विकसित हो रही कर्मयोगी भावना

दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित*

रायपुर, 20 अगस्त 2026। श्रम विभाग द्वारा विभागीय कार्यों में दक्षता, जवाबदेही और सेवा भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए दो दिवसीय ‘कर्मयोगी कर्तव्य प्रशिक्षण कार्यक्रम’ का आयोजन किया जा रहा है। श्रमायुक्त एवं श्रम विभाग के सचिव श्री हिम शिखर गुप्ता के निर्देशानुसार आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 20 अगस्त से इंद्रावती भवन के सभाकक्ष में प्रारंभ हुआ।

प्रशिक्षण के प्रथम दिवस विभाग के 40 अधिकारी-कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान उन्हें विभागीय दायित्वों का प्रभावी, सतत, समयबद्ध और निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। प्रथम दिवस का प्रशिक्षण मुख्य प्रशिक्षक श्री डी. पी. तिवारी, उप श्रम आयुक्त एवं श्री दिव्यांश सिन्हा, सहायक संचालक, श्रम विभाग द्वारा प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा, सत्यनिष्ठा, जवाबदेही और सेवा भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रशिक्षकों ने विभागीय कार्यों में निरंतर उत्कृष्टता, समयबद्धता तथा आमजन के प्रति संवेदनशील एवं सहयोगात्मक व्यवहार के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि फ्रंटलाइन वर्कर्स शासन की योजनाओं और सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उनके कार्यों में दक्षता, पारदर्शिता, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का होना सुशासन को मजबूत करने में सहायक है।

‘कर्मयोगी कर्तव्य प्रशिक्षण कार्यक्रम’ का उद्देश्य

विभाग के फ्रंटलाइन वर्कर्स में कर्मयोगी भावना विकसित करते हुए कार्य के प्रति प्रतिबद्धता, जिम्मेदारी और आंतरिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देना है। प्रशिक्षण के माध्यम से अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों को जनसेवा की भावना के साथ प्रभावी ढंग से निभाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

  • Related Posts

    सीएम हेल्पलाइन 1076 से हो रहा समस्याओं का प्रभावी और समयबद्ध समाधान

    कोरबा में शिकायत के बाद बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट हुई दुरुस्त, समाधान पर नागरिक ने जताई संतुष्टि*   *शिकायत से समाधान और समाधान से संतुष्टि तक, नागरिकों और शासन-प्रशासन के…

    Read more

    सेवा सेतु अभियान : ‘सरकार आपके द्वार’ शिविरों में ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ

    *देवरगांव, बंसीताल और अमाडांड क्लस्टर पंचायतों में आयोजित हुए जनसमस्या निवारण शिविर*   *अमाडांड में 75 हितग्राहियों को मिला आबादी पट्टा, आवास पूर्ण करने वाले परिवारों को सौंपी गई प्रतीकात्मक…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी