Ro no D15139/23

अकादमिक कार्यक्रमों की प्रभावी क्रियान्विति से विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धि में होगा सुधार

वार्षिक अकादमिक एवं विद्यालयीन कार्यक्रमों की कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने की समीक्षा, आगामी सत्र की कार्ययोजना पर हुई चर्चा

धमतरी, 20 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कलेक्टर कार्यालय में जिले में संचालित वार्षिक अकादमिक एवं विद्यालयीन कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में आगामी शैक्षणिक सत्र की कार्ययोजना, विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धि में सुधार तथा विभिन्न कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में समग्र शिक्षा के अतिरिक्त परियोजना समन्वयक श्री प्रवीण साहू, अतिरिक्त परियोजना समन्वयक श्री अजय कुमार पांडे तथा ओपन लिंक फाउंडेशन (विनोबा टीम) से श्री विश्वजीत पवार, श्री जितेंद्र सिंह एवं सुश्री हरनी सिन्हा उपस्थित रहे।

बैठक में मिशन अव्वल, कक्षा 10वीं एवं 12वीं की मासिक एवं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम, कक्षा 5वीं एवं 8वीं के शैक्षणिक कार्यक्रम, जेईई, नीट, राष्ट्रीय मीन्स-कम-मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएमएस), मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता (एफएलएन) सहित विभिन्न अकादमिक गतिविधियों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। अधिकारियों ने पिछले शैक्षणिक सत्र की उपलब्धियों, विद्यार्थियों के प्रदर्शन तथा सामने आई चुनौतियों की जानकारी दी। आगामी सत्र में परिणामों में गुणात्मक सुधार के लिए लक्ष्य निर्धारित कर चरणबद्ध कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया गया।

जेईई एवं नीट की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) प्रणाली से आयोजित अभ्यास परीक्षणों में अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई। विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास, विषयवार तैयारी, परीक्षा की समय-प्रबंधन क्षमता तथा निरंतर मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की आवश्यकता बताई गई।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति का निरंतर आकलन करते हुए कमजोर क्षेत्रों की पहचान कर समयबद्ध सुधारात्मक प्रयास किए जाएं। उन्होंने विद्यालयों में अकादमिक गतिविधियों को परिणामोन्मुख बनाने, विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रारंभिक स्तर से तैयार करने तथा शिक्षकों एवं संबंधित टीमों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को उसकी क्षमता के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक अवसर और आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए।

कलेक्टर ने संचालित अकादमिक कार्यक्रमों के लिए संबंधित टीमों के प्रयासों की सराहना करते हुए आगामी सत्र में नवाचार, नियमित निगरानी और बेहतर परिणाम के लिए समन्वित प्रयास करने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    अवैध धान के भंडारण एवं परिवहन पर जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई

    *- छुरिया में राईस मिल सील*   *- अवैध धान के 4 प्रकरणों में 284.40 क्विंटल धान एवं एक वाहन जप्त*   *- जिले में अब तक 42 प्रकरणों में…

    Read more

    वर्ष 2026 की अंतिम नेशनल लोक अदालत का आयोजन 12 दिसम्बर को

    राजनांदगांव 28 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के तत्वाधान तथा मुख्य संरक्षक महोदय व मुख्य न्याधिपति छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशन में वर्ष का…

    Read more

    NATIONAL

    तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए श्रद्धालु; आंखों से छलके आंसू

    तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए श्रद्धालु; आंखों से छलके आंसू

    अब अगली पीढ़ी के युद्धपोतों पर नजर प्रोजेक्ट 17A पूरा होने के बाद भारतीय नौसेना की अगली योजना प्रोजेक्ट 17B है. इसके तहत सात नए जनरेशन के गाइडेड मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट बनाने की तैयारी चल रही है। इनके निर्माण के लिए शिपयार्ड चुनने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. इस परियोजना के लिए 2028 में अनुबंध होने की संभावना है.

    ब्रह्मोस-बराक से लैस 7 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल, जानें प्रोजेक्ट 17A से कैसे बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन?

    ब्रह्मोस-बराक से लैस 7 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल, जानें प्रोजेक्ट 17A से कैसे बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन?

    परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

    परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

    Delimitation: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिला आरक्षण बहाना, आखिर 850 सीटें क्यों चाहिए?

    Delimitation: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिला आरक्षण बहाना, आखिर 850 सीटें क्यों चाहिए?

    बिहार में 60 और झारखंड में 21 हो सकती हैं लोकसभा की सीटें, जानें परिसीमन बिल से क्या 10 बड़े बदलाव होंगे?

    बिहार में 60 और झारखंड में 21 हो सकती हैं लोकसभा की सीटें, जानें परिसीमन बिल से क्या 10 बड़े बदलाव होंगे?