Ro no D15139/23

महाविद्यालयों में छात्रों ने दिया नशामुक्ति का संदेश, विद्यार्थियों ने ली स्वस्थ समाज निर्माण की शपथ

“नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत सात महाविद्यालयों में नुक्कड़ नाटक, रैली और प्रतियोगिताओं का आयोजन

धमतरी, 20 अगस्त 2026/ कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर जिले में चल रहे “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान की कड़ी में सौ सप्ताह के इस विशेष अभियान के अंतर्गत बुधवार को जिले के सात महाविद्यालयों में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने सहभागिता कर नशे के विरुद्ध जागरूकता का संदेश दिया।
बीसीएस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धमतरी, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुरूद, शासकीय कन्या महाविद्यालय धमतरी, सुखराम नागे शासकीय महाविद्यालय नगरी, शासकीय महाविद्यालय आमदी, छत्तीसगढ़ महतारी महाविद्यालय भखारा तथा यशवंत राव मेघावाले शासकीय महाविद्यालय मगरलोड में एक साथ आयोजित इन कार्यक्रमों में नुक्कड़ नाटक, जागरूकता रैली, चित्रकला, स्लोगन लेखन, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियों से नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला।
15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं ने इन गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नशे से दूरी बनाकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन संबंधित महाविद्यालयों में पदस्थ मेरा युवा भारत प्रभारी प्राध्यापकों तथा कैंपस एम्बेसडरों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी श्रीमती श्रुति डोंगरे ने भी युवाओं को नशे से दूरी बनाने तथा विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाने की बात कही। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि युवा शक्ति ही देश के भविष्य की धुरी है और नशामुक्त समाज के निर्माण में उनकी भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान का मूल उद्देश्य युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा में प्रेरित करते हुए उन्हें नशामुक्ति के संदेशवाहक के रूप में तैयार करना है, ताकि वे स्वयं के साथ-साथ समाज को भी नशे की बुराई से दूर रखने में अपनी भूमिका निभा सकें। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विकसित एवं नशामुक्त भारत के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर जागरूकता फैलाने का संकल्प दोहराया।

  • Related Posts

    जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा छठवीं चयन परीक्षा जिले में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न

    अम्बिकापुर 28 नवम्बर 2026/  पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय अम्बिकापुर में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 2027 का आयोजन आज 28 नवंबर 2026 को जिले के 13…

    Read more

    नेशनल एससी-एसटी हब कॉन्क्लेव में धमतरी के 60 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की सहभागिता

    15 से अधिक उद्यमियों का उद्यम पंजीयन, सार्वजनिक उपक्रमों में वेंडर बनने के अवसरों की मिली जानकारी धमतरी, 28 नवंबर 2026। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के उद्यमियों को…

    Read more

    NATIONAL

    तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए श्रद्धालु; आंखों से छलके आंसू

    तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए श्रद्धालु; आंखों से छलके आंसू

    अब अगली पीढ़ी के युद्धपोतों पर नजर प्रोजेक्ट 17A पूरा होने के बाद भारतीय नौसेना की अगली योजना प्रोजेक्ट 17B है. इसके तहत सात नए जनरेशन के गाइडेड मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट बनाने की तैयारी चल रही है। इनके निर्माण के लिए शिपयार्ड चुनने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. इस परियोजना के लिए 2028 में अनुबंध होने की संभावना है.

    ब्रह्मोस-बराक से लैस 7 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल, जानें प्रोजेक्ट 17A से कैसे बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन?

    ब्रह्मोस-बराक से लैस 7 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल, जानें प्रोजेक्ट 17A से कैसे बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन?

    परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

    परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

    Delimitation: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिला आरक्षण बहाना, आखिर 850 सीटें क्यों चाहिए?

    Delimitation: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिला आरक्षण बहाना, आखिर 850 सीटें क्यों चाहिए?

    बिहार में 60 और झारखंड में 21 हो सकती हैं लोकसभा की सीटें, जानें परिसीमन बिल से क्या 10 बड़े बदलाव होंगे?

    बिहार में 60 और झारखंड में 21 हो सकती हैं लोकसभा की सीटें, जानें परिसीमन बिल से क्या 10 बड़े बदलाव होंगे?