Ro no D15139/23

कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बुचाटोला का किया निरीक्षण

– स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा, एक एमबीबीएस चिकित्सक पदस्थ करने के दिए निर्देश

– वर्षों से बंद कोविड भवन का मरीजों के परिजनों के प्रतीक्षालय के रूप में उपयोग करने कहा

राजनांदगांव 20 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने छुरिया विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बुचाटोला का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, ओपीडी व्यवस्था, टीकाकरण एवं अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में स्थित वर्षों से बंद पड़े कोविड भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने इस भवन को उपयोगी बनाते हुए मरीजों के परिजनों के लिए प्रतीक्षालय के रूप में उपयोग करने के निर्देश दिए, ताकि उपचार के लिए आने वाले मरीजों के साथ उपस्थित परिजनों को बैठने एवं प्रतीक्षा करने की बेहतर सुविधा मिल सके। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने के लिए एक एमबीबीएस चिकित्सक की पदस्थापना करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान भवन की छत में सीपेज की समस्या पाए जाने पर उन्होंने इसकी शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर ने क्षेत्र में नियमित टीकाकरण सुनिश्चित करने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को प्राथमिक स्तर पर ही आवश्यक स्वास्थ्य जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए। कलेक्टर ने ओपीडी में उपचार कराने आए मरीजों से भी चर्चा की। उन्होंने मरीजों से उनके स्वास्थ्य की स्थिति, मिल रही चिकित्सा सुविधा तथा उपचार के संबंध में जानकारी ली और स्वास्थ्य अमले को मरीजों को समय पर समुचित उपचार एवं आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    पीएम सूर्यघर योजना से यदुराज सिंह कंवर के घर रोशन हुई सौर ऊर्जा की राह

    बिजली बिल में कमी से मिली आर्थिक राहत, स्वच्छ ऊर्जा अपनाने की दिशा में बढ़े कदम कोरबा, 04 अक्टूबर 2026/ कोरबा जिले के ग्राम नुनेरा निवासी यदुराज सिंह कंवर बिजली…

    Read more

    ’सोलर हाईमास्ट से रोशन हुआ चोरभट्टी, दूरस्थ गांव में बढ़ी सुरक्षा और सुविधा’

    अंधेरी राहों से रोशन रास्तों तक, चोरभट्टी में सोलर हाईमास्ट से बदली रात की तस्वीर’ केरबा 04 अक्टूबर 2026/ “पहले शाम ढलते ही घर से बाहर निकलने से पहले रास्ते…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी