Ro no D15139/23

मोबाईल कैम्पों के माध्यम से श्रमिक पंजीयन के लिए किए जा रहे आवेदन

– श्रमिकों को दी जा रही शासन की योजनाओं की जानकारी*

राजनांदगांव 20 अगस्त 2026। श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए एसओपी अंतर्गत जिले के ग्राम पंचायतों में मोबाईल कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। मोबाईल कैम्प के माध्यम से श्रमिकों के कल्याण के लिए चलाए जा रहे शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है तथा पात्र आवेदक को योजनाओं से लाभान्वित करने आवेदन प्राप्त किए जा रहे है। सहायक श्रमायुक्त ने श्रमिकों से जिले में आयोजित मोबाईल कैम्पों में शामिल होकर नवीन श्रमिक पंजीयन एवं श्रमिक पंजीयन नवीनीकरण कराने के लिए आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है। मोबाईल कैम्पों में श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

राजनांदगांव शहर के वार्ड क्रमांक 35 लखोली एवं डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम चिददो में मोबाईल कैम्प का आयोजन किया गया। मोबाईल कैम्पों में कुल 115 श्रमिक शामिल हुए। जिसमें छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मण्डल अंतर्गत 30 श्रमिकों का नवीन श्रमिक पंजीयन के लिए आवेदन किया गया। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत 3 श्रमिकों का नवीन श्रमिक पंजीयन के लिए आवेदन किया गया। शिविर में 2 श्रमिकों का नवीनीकरण एवं 1 श्रमिक का संशोधन हेतु आवेदन किया गया। ई-श्रम साथी एप के माध्यम से 1 रजिस्ट्रेशन किया गया। शिविर में 20 पंजीकृत श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इसी प्रकार डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम सालिक झिटिया एवं पेण्ड्री, राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम टेड़ेसरा एवं राजनांदगांव शहर के वार्ड क्रमांक 3 मोतीपुर में मोबाईल कैम्प का आयोजन किया गया। इन शिविरों में कुल 264 श्रमिक शामिल हुए। जिनमें छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मण्डल अंतर्गत 14 श्रमिकों तथा छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत 24 श्रमिकों का नवीन श्रमिक पंजीयन के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया। शिविर में 16 नवीनीकरण आवेदन, 1 संशोधन आवेदन, 6 योजना आवेदन, ई-श्रम साथी एप में 2 रजिस्ट्रशन, 30 श्रमिकों का ई-केवाईसी, 10 मजदूरों का जॉब मेचिंग किया गया। शिविर में पंजीकृत 40 श्रमिकों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

  • Related Posts

    8 किमी की दुर्गम राह, फिर बेंगपाल में स्वास्थ्य शिविर; 106 ग्रामीणों की हुई जांच

      रायपुर, 05 अक्टूबर 2026/बैलाडीला की पहाड़ियों के अंतिम छोर पर बसे पहुंचविहीन ग्राम बेंगपाल तक स्वास्थ्य विभाग का अमला 8 किलोमीटर का दुर्गम और पथरीला सफर पैदल तय कर…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान के तहत रूद्री में योग एवं ध्यान कार्यक्रम 6 अक्टूबर को

      धमतरी, 5 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ शासन के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक शांति और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से योग…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी