Ro no D15139/23

भारतीय रासायनिक उद्योग, सोरिदभाट को किया गया सील

अवसान तिथि के कीटनाशकों के भंडारण सहित कई अनियमितताएं मिलीं, उत्पादों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए

 

धमतरी, 20 अगस्त 2026। खरीफ वर्ष 2026 में किसानों को गुणवत्तापूर्ण, मानक स्तर एवं प्रभावी कृषि आदान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग, धमतरी द्वारा जिले में कीटनाशकों के निर्माण, भंडारण एवं विक्रय की सतत निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में संचालक कृषि के निर्देशानुसार 19 अगस्त 2026 को सोरिदभाट स्थित भारतीय रासायनिक उद्योग की कीटनाशक निर्माण इकाई का राज्य एवं जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया गया।

 

निरीक्षण के दौरान इकाई में अवसान तिथि के कीटनाशकों का भंडारण, भारत सरकार द्वारा प्रतिबंधित उत्पाद से संबंधित पैकेजिंग सामग्री का पाया जाना तथा विनिर्माण में उपयोग किए जा रहे अन्य उत्पादों के थोक सामग्री संबंधी कंपनी अनुबंध की प्रति उपलब्ध नहीं कराया जाना जैसी अनियमितताएं सामने आईं। इसके अलावा निर्धारित मासिक जानकारी प्रस्तुत नहीं किया जाना तथा प्रयोगशाला संचालन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जाने की स्थिति भी पाई गई।

 

प्रथम दृष्टया उक्त अनियमितताओं को कीटनाशी अधिनियम एवं संबंधित प्रावधानों के विपरीत पाए जाने पर कृषि विभाग द्वारा मेसर्स भारतीय रासायनिक उद्योग, सोरिदभाट, धमतरी के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए विक्रय प्रतिबंध की कार्रवाई तत्काल प्रभाव से की गई तथा इकाई को सील किया गया। साथ ही संस्था में निर्मित कीटनाशी उत्पादों के नमूने एकत्रित कर गुणवत्ता परीक्षण के लिए कीटनाशी गुण नियंत्रण प्रयोगशाला को प्रेषित किए गए हैं। नोटिस के जवाब एवं प्रयोगशाला से प्राप्त परीक्षण परिणामों के आधार पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।

 

कृषि विभाग द्वारा जिले में कीटनाशी विक्रेताओं एवं कृषि आदान प्रतिष्ठानों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं मानक कीटनाशी उपलब्ध कराने में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनियमितता स्वीकार नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध नियमानुसार विक्रय प्रतिबंध, लाइसेंस निलंबन अथवा लाइसेंस निरस्तीकरण जैसी कार्रवाई की जाएगी।

 

कृषि विभाग ने जिले के सभी कीटनाशी विक्रेताओं एवं निर्माताओं को निर्देशित किया है कि वे केवल पंजीकृत, मानक एवं गुणवत्तापूर्ण उत्पादों का ही भंडारण एवं विक्रय करें। साथ ही किसानों को कीटनाशकों के सुरक्षित, निर्धारित मात्रा एवं अनुशंसित विधि से उपयोग की जानकारी देना सुनिश्चित करें। विभाग ने किसानों से भी अपील की है कि वे कीटनाशी खरीदते समय उत्पाद का लेबल, बैच नंबर, निर्माण एवं अवसान तिथि तथा पंजीयन संबंधी जानकारी अवश्य जांचें और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा अनियमितता की सूचना कृषि विभाग को दें।

 

कृषि विभाग का यह अभियान किसानों के हितों की सुरक्षा, गुणवत्तापूर्ण कृषि आदानों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा कृषि क्षेत्र में मानकों एवं नियामकीय प्रावधानों के प्रभावी पालन को सुनिश्चित करने के लिए आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

  • Related Posts

    8 किमी की दुर्गम राह, फिर बेंगपाल में स्वास्थ्य शिविर; 106 ग्रामीणों की हुई जांच

      रायपुर, 05 अक्टूबर 2026/बैलाडीला की पहाड़ियों के अंतिम छोर पर बसे पहुंचविहीन ग्राम बेंगपाल तक स्वास्थ्य विभाग का अमला 8 किलोमीटर का दुर्गम और पथरीला सफर पैदल तय कर…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान के तहत रूद्री में योग एवं ध्यान कार्यक्रम 6 अक्टूबर को

      धमतरी, 5 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ शासन के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक शांति और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से योग…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी