Ro no D15139/23

एकलव्य आवासीय विद्यालय छुरीकला का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

कोरबा, 20 अगस्त 2026/
सयुंक्त कलेक्टर श्रीमती माधुरी सोम ठाकुर एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री श्रीकांत कसेर ने आज संयुक्त रूप से एकलव्य आवासीय विद्यालय छुरीकला का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में अध्ययन-अध्यापन सहित छात्र-छात्राओं के लिए उपलब्ध विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कक्षाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से संवाद कर विद्यालय में मिलने वाले भोजन, अध्ययन-अध्यापन तथा अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों से उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के बारे में भी चर्चा की तथा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रभारी प्राचार्य तथा विद्यालय के सभी शिक्षकों की संयुक्त बैठक ली। बैठक में अध्यापन व्यवस्था, विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन, भोजन एवं छात्रावास से संबंधित व्यवस्थाओं सहित अन्य आवश्यक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
अधिकारियों ने विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने तथा छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं समुचित सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
साथ ही व्यवस्थाओं में जहां भी सुधार की आवश्यकता है, वहां आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया।

  • Related Posts

    8 किमी की दुर्गम राह, फिर बेंगपाल में स्वास्थ्य शिविर; 106 ग्रामीणों की हुई जांच

      रायपुर, 05 अक्टूबर 2026/बैलाडीला की पहाड़ियों के अंतिम छोर पर बसे पहुंचविहीन ग्राम बेंगपाल तक स्वास्थ्य विभाग का अमला 8 किलोमीटर का दुर्गम और पथरीला सफर पैदल तय कर…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान के तहत रूद्री में योग एवं ध्यान कार्यक्रम 6 अक्टूबर को

      धमतरी, 5 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ शासन के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक शांति और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से योग…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी