Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना के लिए पात्र विद्यार्थियों का पंजीयन 30 अगस्त तक

कोरबा 19 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना सत्र 2026-27 के अंतर्गत कक्षा 10वीं एवं 12वीं के पात्र विद्यार्थियों के पंजीयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। योजना के तहत कक्षा 12वीं एससी/एसटी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने हेतु महाविद्यालयीन संस्थाओं में अध्ययनरत होना अनिवार्य है। कक्षा 12वीं के बाद महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया जारी रहने के कारण मेरिट विद्यार्थियों के पंजीयन के लिए पृथक लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। इसी प्रकार कक्षा 10वीं एससी/एसटी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए भी पंजीयन लिंक उपलब्ध है।
राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल schoolscholarship.cg.nic.in  के होम पेज पर मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना सत्र 2026-27 का प्रावधान उपलब्ध कराया गया है, जहां पात्र एवं मेरिट विद्यार्थियों की सूची देखी जा सकती है। कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों को अपने रोल नंबर का उपयोग कर स्वयं पंजीयन करना होगा। इसके बाद स्थायी जाति एवं मूल निवासी प्रमाण-पत्र के एआरएन नंबर तथा बैंक खाते संबंधी जानकारी पोर्टल पर दर्ज कर आवश्यक दस्तावेज अपलोड किए जा सकेंगे।
कक्षा 10वीं के मेरिट विद्यार्थियों के पूर्ण रूप से भरे आवेदन संबंधित जिले को ऑनलाइन सत्यापन के लिए भेजे जाएंगे। आवेदन के सत्यापन की प्रक्रिया दो स्तरों पर पूरी की जाएगी। योजना के निर्धारित लक्ष्य एवं पात्रता के अनुरूप ही विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
योजना के तहत पंजीयन की प्रक्रिया 29 जुलाई 2026 को सुबह 11 बजे से प्रारंभ हो चुकी है। पात्र विद्यार्थी 30 अगस्त 2026 को शाम 5 बजे तक अपना पंजीयन एवं आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे।

  • Related Posts

    8 किमी की दुर्गम राह, फिर बेंगपाल में स्वास्थ्य शिविर; 106 ग्रामीणों की हुई जांच

      रायपुर, 05 अक्टूबर 2026/बैलाडीला की पहाड़ियों के अंतिम छोर पर बसे पहुंचविहीन ग्राम बेंगपाल तक स्वास्थ्य विभाग का अमला 8 किलोमीटर का दुर्गम और पथरीला सफर पैदल तय कर…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान के तहत रूद्री में योग एवं ध्यान कार्यक्रम 6 अक्टूबर को

      धमतरी, 5 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ शासन के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक शांति और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से योग…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी