Ro no D15139/23

जिले में सड़कों के सुदृढ़ीकरण के लिए 12 करोड़ 63 लाख रुपये स्वीकृत दो महत्वपूर्ण मार्गों के मजबूतीकरण से आवागमन होगा सुगम क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार

 जशपुरनगर 21 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले की सड़क अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जिले के दो महत्वपूर्ण मार्गों के मजबूतीकरण एवं उन्नयन कार्य के लिए 12 करोड़ 63 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होने के साथ ही स्थानीय विकास को भी गति मिलेगी। स्वीकृति के तहत शिवपुर से पत्थलगांव मार्ग के 9 किलोमीटर हिस्से के मजबूतीकरण के लिए 5 करोड़ 1 लाख रुपए तथा दुलदुला से चटकपुर-लोटापानी मार्ग, कुनकुरी के 18.6 किलोमीटर हिस्से के मजबूतीकरण के लिए 7 करोड़ 62 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।  इन दोनों मार्गों के सुदृढ़ीकरण से क्षेत्र के ग्रामीणों, किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को बेहतर एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। सड़कें मजबूत और बेहतर होने से आवागमन के समय में कमी आएगी तथा दूरस्थ क्षेत्रों से मुख्य मार्गों और बाजारों तक पहुंच आसान होगी। इससे कृषि एवं व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ क्षेत्र की आर्थिक एवं सामाजिक गतिविधियों को भी गति मिलने की संभावना है।

जिले में लगातार मजबूत हो रहा सड़क नेटवर्क
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सड़क अधोसंरचना के विस्तार, निर्माण, उन्नयन और सुदृढ़ीकरण का कार्य निरंतर आगे बढ़ रहा है। जिले के ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों को बेहतर सड़क संपर्क से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। मजबूत सड़क नेटवर्क से न केवल आवागमन सुगम होता है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, बाजार और अन्य आवश्यक सेवाओं तक लोगों की पहुंच भी आसान होती है। सड़क अधोसंरचना के विस्तार से शासन की विभिन्न योजनाओं एवं जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचाने में भी सुविधा होगी। बेहतर कनेक्टिविटी ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ विकास की गति को और तेज करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
 क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
दो महत्वपूर्ण मार्गों के मजबूतीकरण के लिए मिली स्वीकृति पर क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से इन मार्गों के बेहतर होने की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। सड़कों के सुदृढ़ीकरण से आवागमन आसान होगी और लोगों को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक यातायात की बेहतर सुविधा मिलेगी। क्षेत्रवासियों ने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारभूत जरूरत हैं। इन मार्गों के मजबूतीकरण से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की नई संभावनाएं बढ़ेंगी और लोगों को आवागमन के साथ-साथ रोजगार, व्यापार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं से बेहतर जुड़ाव मिलेगा।

  • Related Posts

    ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं, कौशल विकास समझौता और वैश्विक साझेदारियां : छत्तीसगढ़ के लिए उपलब्धियों से भरा रहा सिंगापुर दौरा

      तीन दिनों की लगातार बैठकों और संवाद से निवेश, कौशल विकास तथा अंतरराष्ट्रीय सहयोग के नए द्वार खुले रायपुर, 7 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान:धमतरी की 100 साल पुरानी वनोपज मंडी फिर होगी गुलजार

      श्यामतराई में सोमवार से शुरू होगा वनोपज एवं औषधीय उत्पादों का नियमित क्रय-विक्रय, स्थानीय उत्पादकों को मिलेगा बेहतर बाजार धमतरी, 7 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी की…

    Read more

    NATIONAL

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया