Ro no D15139/23

मतलोंगा-अलोरी मार्ग पर ईब नदी का पुल 65 प्रतिशत पूर्ण, मार्च 2027 तक पूरा होने की संभावना

4.03 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा पुल निर्माणाधीन, लोक निर्माण विभाग ने स्थिति स्पष्ट की

जशपुरनगर 21 अगस्त 2026/ मतलोंगा-अलोरी को जोड़ने वाला 4 करोड़ का पुल अधूरा, नदी पार करने ग्रामीण ने बनाई देसी नाव” शीर्षक से प्रकाशित समाचार के संबंध में लोक निर्माण विभाग, सेतु निर्माण उपसंभाग जशपुर द्वारा वस्तुस्थिति स्पष्ट की गई है। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अलोरी से मतलोंगा मार्ग पर ईब नदी में पुल निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन, लोक निर्माण विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर द्वारा 402.81 लाख रुपये (लगभग 4.03 करोड़ रुपये) की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके बाद निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने पर श्री सुनील जायसवाल, ‘अ’ वर्ग ठेकेदार, वार्ड क्रमांक 30, ठनगनपारा, अंबिकापुर, जिला सरगुजा को संभागीय कार्यालय अंबिकापुर द्वारा 5 अगस्त 2025 को कार्यादेश जारी किया गया।
विभाग के अनुसार पुल निर्माण की निर्धारित पूर्णता तिथि 3 जुलाई 2026 थी। कार्यादेश वर्षा ऋतु के दौरान जारी होने तथा ईब नदी की चौड़ाई कम होने के बावजूद जलस्तर अधिक रहने के कारण निर्माण कार्य प्रभावित हुआ। इसके अलावा अप्रैल – मई 2026 में डीजल की अनुपलब्धता के कारण भी कार्य की गति प्रभावित हुई और निर्धारित समय-सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो सका। लोक निर्माण विभाग के अनुसार वर्तमान में पुल निर्माण का लगभग 65 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। निर्माण कार्य के अंतर्गत 2 में से दोनों एबटमेंट पूर्ण, 5 में से 4 पियर पूर्ण तथा एक पियर की नींव का कार्य प्रगति पर है। इसी प्रकार 6 में से 2 स्लैब का निर्माण पूर्ण हो चुका है। पुल के साथ-साथ पहुँच मार्ग का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। विभाग ने बताया कि शेष निर्माण कार्य को गति देते हुए 31 मार्च 2027 तक पुल का निर्माण पूर्ण होने की संभावना है। लोक निर्माण विभाग ने स्पष्ट किया है कि मतलोंगा -अलोरी मार्ग पर ईब नदी में पुल का निर्माण कार्य जारी है तथा कार्य को पूर्ण करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। निर्माण पूर्ण होने के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और नदी पार करने की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

  • Related Posts

    जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा छठवीं चयन परीक्षा जिले में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न

    अम्बिकापुर 28 नवम्बर 2026/  पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय अम्बिकापुर में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 2027 का आयोजन आज 28 नवंबर 2026 को जिले के 13…

    Read more

    नेशनल एससी-एसटी हब कॉन्क्लेव में धमतरी के 60 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की सहभागिता

    15 से अधिक उद्यमियों का उद्यम पंजीयन, सार्वजनिक उपक्रमों में वेंडर बनने के अवसरों की मिली जानकारी धमतरी, 28 नवंबर 2026। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के उद्यमियों को…

    Read more

    NATIONAL

    तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए श्रद्धालु; आंखों से छलके आंसू

    तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए श्रद्धालु; आंखों से छलके आंसू

    अब अगली पीढ़ी के युद्धपोतों पर नजर प्रोजेक्ट 17A पूरा होने के बाद भारतीय नौसेना की अगली योजना प्रोजेक्ट 17B है. इसके तहत सात नए जनरेशन के गाइडेड मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट बनाने की तैयारी चल रही है। इनके निर्माण के लिए शिपयार्ड चुनने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. इस परियोजना के लिए 2028 में अनुबंध होने की संभावना है.

    ब्रह्मोस-बराक से लैस 7 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल, जानें प्रोजेक्ट 17A से कैसे बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन?

    ब्रह्मोस-बराक से लैस 7 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल, जानें प्रोजेक्ट 17A से कैसे बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन?

    परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

    परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

    Delimitation: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिला आरक्षण बहाना, आखिर 850 सीटें क्यों चाहिए?

    Delimitation: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिला आरक्षण बहाना, आखिर 850 सीटें क्यों चाहिए?

    बिहार में 60 और झारखंड में 21 हो सकती हैं लोकसभा की सीटें, जानें परिसीमन बिल से क्या 10 बड़े बदलाव होंगे?

    बिहार में 60 और झारखंड में 21 हो सकती हैं लोकसभा की सीटें, जानें परिसीमन बिल से क्या 10 बड़े बदलाव होंगे?