Ro no D15139/23

खड़गवां से ‘सक्षम एमसीबी सेवा संकल्प अभियान 2026’ का हुआ आगाज: स्वास्थ्य मंत्री ने किया वृहद स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ

 

30 सितंबर को खड़गवां होगा क्षय रोग मुक्त घोषित: स्वास्थ्य मंत्री

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा व्यापक स्वास्थ्य जांच अभियान: स्वास्थ्य मंत्री

रायपुर , 05 सितम्बर 2026/
एमसीबी जिले के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक व्यक्ति को समय पर जांच, उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ ‘सक्षम एमसीबी सेवा संकल्प अभियान 2026’ का शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खड़गवां से भव्य शुभारंभ हुआ। छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अभियान का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खड़गवां में वृहद स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक उपचार का लाभ लिया।

अभियान का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को अस्पतालों और बड़े स्वास्थ्य केंद्रों तक सीमित रखने के बजाय गांव-गांव एवं घर-घर तक पहुंचाना है, ताकि दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान, नियमित स्वास्थ्य जांच और आवश्यक उपचार की सुविधा नजदीक ही मिल सके।

पंजीयन से दीप प्रज्वलन तक मंत्री ने किया शुभारंभ
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर सबसे पहले सेवा संकल्प अभियान के पंजीयन टेबल का निरीक्षण किया। उन्होंने पंजीयन प्रक्रिया तथा शिविर में आने वाले लोगों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद विभिन्न रोगों एवं स्वास्थ्य सेवाओं के विभागवार स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों से जांच, उपचार और परामर्श की जानकारी प्राप्त की।

इसके बाद मंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर वृहद स्वास्थ्य शिविर का विधिवत शुभारंभ किया।

वंदे मातरम, राष्ट्रगान और राजकीय गीत से गूंजा परिसर
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’, राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ एवं राजकीय गीत प्रस्तुत किया गया। गीतों की धुन से पूरा परिसर गूंज उठा। अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं नागरिकों ने सावधान की मुद्रा में सहभागिता निभाई। इसके बाद स्वागत समारोह में उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

एक ही स्थान पर मिली विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं
वृहद स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को एक ही स्थान पर चिकित्सा, स्त्री रोग, शिशु रोग, हृदय रोग, अस्थि रोग, नेत्र रोग, त्वचा रोग, कान-नाक-गला, दंत रोग तथा भौतिक चिकित्सा सहित विभिन्न विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श दिया।
शिविर में रक्तचाप, मधुमेह और कैंसर सहित गैर-संचारी रोगों की जांच के साथ महिलाओं एवं किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण, गर्भवती महिलाओं की जांच, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी उपलब्ध रही। इससे खड़गवां एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को नजदीक ही विशेषज्ञ सेवाएं मिल सकीं।

30 सितंबर को खड़गवां होगा क्षय रोग मुक्त
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि आगामी 30 सितंबर को जनपद खड़गवां को क्षय रोग मुक्त घोषित किया जाएगा। क्षय रोग के उन्मूलन के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाकर बीमारी की पहचान एवं उपचार को प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। मंत्री ने खड़गवां, चिरमिरी और मनेंद्रगढ़ की जीवन दीप समितियों की आय में हुई बढ़ोतरी का उल्लेख करते हुए कहा कि यह जीवन दीप समिति में कार्य करने वाले लोगों की अथक मेहनत एवं परिश्रम का परिणाम है। स्वास्थ्य संस्थानों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में जीवन दीप समितियों की भूमिका महत्वपूर्ण है।

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा स्वास्थ्य अभियान
मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर के अवसर पर मनेंद्रगढ़ में वृहद स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक लगातार स्वास्थ्य शिविर एवं स्वास्थ्य जांच अभियान चलेगा। इस दौरान व्यापक स्तर पर…

  • Related Posts

    करमा तिहार हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

        *कंवर समाज ने सांस्कृतिक विरासत को सहेजकर नई पीढ़ी के सामने प्रस्तुत किया अनुकरणीय उदाहरण*   *जनजातीय समाज की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध…

    Read more

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा सशक्त और विकसित भारत का सपना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 25 वर्ष देश के लिए प्रेरणादायी : मुख्यमंत्री*   *विकसित भारत के निर्माण में छत्तीसगढ़ निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका*   *नक्सलवाद के अंत के साथ बस्तर…

    Read more

    NATIONAL

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस