Ro no D15139/23

गांवों की जरूरत के अनुरूप बने विकास की ठोस कार्ययोजना, गुणवत्तापूर्ण परिसंपत्तियों पर हो जोर : आयुक्त सिन्हा

कुरूद की ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर, बालिका शौचालय, पंचायत भवन और आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण

 

युक्तधारा, सिक्योर एवं क्लार्ट पोर्टल के माध्यम से कार्यों की योजना, स्वीकृति और प्रभावी मॉनिटरिंग के दिए निर्देश

 

धमतरी, 05 सितंबर 2026/ विकसित भारत-जी राम जी के आयुक्त एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के संचालक श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज धमतरी जिले के विकासखंड कुरूद की विभिन्न ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर शासन की योजनाओं और विकास कार्यों का मैदानी निरीक्षण किया।

उन्होंने ग्राम पंचायत धूमा में बालिका शौचालय निर्माण, अमृत सरोवर और पंचायत भवन का जायजा लिया। वहीं ग्राम पंचायत चरमुड़िया स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जयंत नाहटा सहित पंचायत विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।उन्होंने पौधा रोपण किया ।

 

बालिका शौचालय निर्माण का जायजा, श्रमिकों से की सीधी बातचीत

 

ग्राम पंचायत धूमा में बालिका शौचालय निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए आयुक्त श्री सिन्हा ने निर्माण की प्रगति और गुणवत्ता का अवलोकन किया। उन्होंने कार्य में लगे श्रमिकों से सीधे संवाद कर मजदूरी भुगतान की स्थिति की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को श्रमिकों के भुगतान से जुड़ी आवश्यक कार्रवाई समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के साथ श्रमिकों के हितों और उनके समय पर भुगतान का भी विशेष ध्यान रखा जाए।

 

उन्होंने ग्राम पंचायत में निर्मित अमृत सरोवर का भी निरीक्षण किया। सरोवर में स्व-सहायता समूह द्वारा की जा रही मछली पालन गतिविधि की जानकारी लेते हुए उन्होंने समूह के सदस्यों से आय, आजीविका और गतिविधियों की प्रगति पर चर्चा की। उन्होंने जल संरक्षण से निर्मित परिसंपत्तियों को ग्रामीण आजीविका से जोड़ने तथा उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग कर ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाने वाली गतिविधियों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया।

 

क्यूआर कोड स्कैन कर देखी विकास कार्यों की जानकारी

 

पंचायत भवन में आयुक्त श्री सिन्हा ने क्यूआर कोड स्कैन कर ग्राम पंचायत में पूर्ण एवं प्रगतिरत विभिन्न विकास कार्यों की डिजिटल जानकारी का अवलोकन किया। उन्होंने क्लार्ट ऐप तथा युक्तधारा पोर्टल के माध्यम से प्रस्तावित एवं स्वीकृत कार्यों की स्थिति की समीक्षा की। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत स्वीकृत आवासों और निर्माण की प्रगति की जानकारी पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक से ली।

 

उन्होंने अधिकारियों को पंचायत स्तर पर योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने, कार्यों की प्रगति को पोर्टल पर अद्यतन रखने तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने डिजिटल माध्यमों का प्रभावी उपयोग करते हुए योजनाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यों की वास्तविक स्थिति की निगरानी सुनिश्चित करने पर बल दिया।

 

आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की सुविधाओं का लिया जायजा

 

भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत चरमुड़िया स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करते हुए आयुक्त श्री सिन्हा ने केंद्र की व्यवस्थाओं, उपलब्ध सुविधाओं एवं संचालन की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों के लिए पोषण, स्वच्छता, सुरक्षित वातावरण तथा आवश्यक बुनियादी सुविधाओं के बेहतर प्रबंधन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र केवल बच्चों की देखभाल का स्थान न होकर उनके समग्र विकास की आधारभूत इकाई हैं, इसलिए यहां उपलब्ध सुविधाओं का नियमित रूप से जायजा लिया जाना आवश्यक है।

 

स्थानीय जरूरतों के आधार पर तैयार हो ग्राम पंचायतों की कार्ययोजना

 

भ्रमण के पश्चात जनपद पंचायत कुरूद कार्यालय में कार्यक्रम अधिकारियों एवं तकनीकी सहायकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम पंचायतों की कार्ययोजना तैयार करने, कार्यों को सिक्योर एवं युक्तधारा पोर्टल में शामिल करने तथा उनकी स्वीकृति एवं प्रगति की प्रक्रिया की विस्तार से समीक्षा की गई।

 

आयुक्त श्री सिन्हा ने विकसित भारत-जी राम जी योजना के अंतर्गत बारिश के दौरान और बारिश के बाद प्राथमिकता के आधार पर किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में कार्यों का चयन स्थानीय आवश्यकता, उपलब्ध संसाधनों, प्राकृतिक परिस्थितियों और ग्रामीणों की प्राथमिक जरूरतों को ध्यान में रखकर किया जाए। कार्ययोजना केवल औपचारिक दस्तावेज न होकर ऐसी उपयोगी और टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण का आधार बने, जिनका लाभ ग्रामीणों को लंबे समय तक मिल सके।

 

उन्होंने अधिकारियों को जल संरक्षण, भूमि एवं जल संसाधनों के बेहतर उपयोग, ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने तथा गांवों में आवश्यक आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यों की समयबद्ध स्वीकृति, गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा।

 

बैठक में युक्तधारा पोर्टल के माध्यम से प्रस्तावित एवं स्वीकृत कार्यों की स्थिति की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने कार्यक्रम अधिकारियों और तकनीकी सहायकों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं की सफलता का वास्तविक मूल्यांकन तभी है, जब उनका लाभ अंतिम छोर तक पहुंचने के साथ ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे। उन्होंने ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की गुणवत्ता और उपयोगिता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    दो दिन पहले ट्रैक्टर से सुकमा पहुंचे ग्रामीण, दो दिन बाद बाइक से गांव पहुंचे कलेक्टर-सीईओ

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप मेटागुड़ा में लगी चौपाल, ग्रामीणों की समस्याओं पर मौके पर हुई त्वरित कार्रवाई*   *जमीन पर बैठकर कलेक्टर श्री अमित कुमार ने सुनी ग्रामीणों…

    Read more

    कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन

    शिक्षा में आधुनिक सुविधाओं के साथ नवाचार और स्टार्टअप की सोच विकसित करने पर दिया जोर*   रायपुर, 5 सितंबर 2026/ शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़…

    Read more

    NATIONAL

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात