Ro no D15139/23

ग्राम बीजाभांठा में अवैध मुरूम उत्खनन की शिकायत मिलने पर की गई कार्रवाई

चैन मांउटेन एवं चैन माउंटेन लोडर वाहन जप्त*

 

राजनांदगांव 05 सितम्बर 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग एवं राजस्व विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन, भण्डारण एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम बीजाभांठा में अवैध मुरूम उत्खनन की शिकायत मिलने पर खनिज विभाग एवं राजस्व विभाग की टीम द्वारा स्थित का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्रामवासियों ने बताया कि ग्राम बीजाभांठा के कुछ ग्रामीणों की सहमति से अमलीडीह टोलागांव निवासी संजय कठोलिया को उत्खनन के लिए दिया गया है। उत्खनन के दौरान ग्राम बीजाभांठा के भांठा तालाब के लगभग 15.20 फीट पार (मेड) को तोड़ दिया गया है। खनिज मुरूम को बिना वैध अनुमति के अन्यत्र उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा है। मौके से चैन मांउटेन सिरियल नंबर एसपी 20-68034, मॉडल नंबर ईएक्स 200-5जी एवं चैन माउंटेन लोडर वाहन नंबर सीजी 04 जेडी 1520 को जप्त कर ग्राम पंचायत सरंपच को सुपुर्द कर दिया गया है। इस दौरान नायब तहसीलदार डोंगरगांव, पटवारी, खनिज विभाग की टीम एवं ग्रामीण उपस्थित थे। खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण की रोकथाम के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना

    *प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने की बिलासपुर नगर निगम के कार्यों की गहन समीक्षा*   *गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश*   *कमांड…

    Read more

    पीडब्लूडी में 164 सहायक अभियंताओं सहित कुल 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले

      रायपुर. 6 अक्टूबर 2026. प्रशासनिक कसावट और कार्यों में तेजी लाने लोक निर्माण विभाग द्वारा 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें 142 सहायक अभियंता (सिविल), 22 सहायक…

    Read more

    NATIONAL

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी