Ro no D15139/23

मछली पालन के सपने को मिला शासकीय अनुदान का सहारा, दुर्गावती ने शुरू की आत्मनिर्भरता की नई यात्रा

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से 60 प्रतिशत अनुदान, बायोफ्लॉक तालाब से 5 से 6 क्विंटल उत्पादन और करीब एक लाख रुपये आय*

 

रायपुर,07सितम्बर2026/

कभी पूंजी के अभाव में अधूरा रह गया सपना, अब आत्मनिर्भरता की नई उम्मीद बन चुका है। बलरामपुर जिला के ग्राम करीचलगली की श्रीमती दुर्गावती सिरोटिया ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ लेकर अपने मछली पालन के सपने को हकीकत में बदल दिया है। शासकीय अनुदान और विभागीय तकनीकी मार्गदर्शन से तैयार उनका बायोफ्लॉक तालाब अब उनके लिए स्वरोजगार और आर्थिक मजबूती का नया आधार बन रहा है।

 

श्रीमती दुर्गावती की मछली पालन में लंबे समय से रुचि थी। वे चाहती थीं कि अपना व्यवसाय शुरू कर परिवार की आय बढ़ाएं और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनें। लेकिन व्यवसाय शुरू करने के लिए आवश्यक पूंजी उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती थी। इसी बीच उन्हें प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के बारे में जानकारी मिली। योजना ने उनके सपने को आगे बढ़ाने का अवसर दिया।

योजना के तहत उन्होंने वर्ष 2025-26 में बायोफ्लॉक तालाब का निर्माण कराया। इसके लिए मत्स्य विभाग के माध्यम से उन्हें परियोजना लागत का 60 प्रतिशत शासकीय अनुदान मिला, जबकि शेष 40 प्रतिशत राशि उन्होंने स्वयं वहन की। विभाग ने उन्हें आवश्यक तकनीकी सहयोग और मछली पालन से संबंधित मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया।

 

*बायोफ्लॉक तालाब से बढ़ेगी आय की संभावनाएं*

 

तालाब तैयार होने के बाद दुर्गावती अब मछली पालन को व्यवसाय के रूप में आगे बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं। बायोफ्लॉक तालाब से उन्हें लगभग 5 से 6 क्विंटल मछली उत्पादन की संभावना है। इससे करीब एक लाख रुपये तक की आय होने की उम्मीद है। उत्पादन और अनुभव बढ़ने के साथ वे भविष्य में अपने व्यवसाय का विस्तार करने की भी योजना बना रही हैं।

 

श्रीमती दुर्गावती बताती हैं कि आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण जिस काम को शुरू करने का सपना वर्षों से मन में था, उसे शासकीय योजना ने पूरा करने का अवसर दिया। उनके लिए यह सहायता केवल अनुदान नहीं, बल्कि अपने पैरों पर खड़े होने का जरिया बनी है।

 

*अनुदान से मिला अवसर, अब आत्मनिर्भरता की ओर कदम*

 

श्रीमती दुर्गावती का कहना है कि जब शासन की योजना, आर्थिक सहयोग और विभागीय मार्गदर्शन एक साथ मिलता है, तो सीमित संसाधनों के बावजूद ग्रामीण क्षेत्र में भी स्वरोजगार की मजबूत नींव रखी जा सकती है। उनका बायोफ्लॉक तालाब इसी विश्वास का उदाहरण है।

 

करीचलगली में तैयार यह तालाब अब श्रीमती दुर्गावती के लिए सिर्फ मछली उत्पादन का साधन नहीं है, बल्कि आर्थिक मजबूती, स्वरोजगार और आत्मनिर्भर भविष्य की नई शुरुआत है। उनकी पहल यह संदेश देती है कि शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर ग्रामीण महिलाएं अपनी रुचि और हुनर को व्यवसाय में बदल सकती हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

  • Related Posts

    ग्राम बिजनापुर, झाड़ीखैरी, सुखरी, जराही एवं नगर निगम क्षेत्र राजनांदगांव के कन्हारपुरी वार्ड में मोबाईल कैम्प का हुआ आयोजन

    मोबाईल कैम्पों के माध्यम से श्रमिक पंजीयन के लिए किए जा रहे आवेदन*   *- श्रमिकों को दी जा रही शासन की योजनाओं की जानकारी*   राजनांदगांव 07 सितम्बर 2026।…

    Read more

    अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर महिला संगोष्ठी का आयोजन 8 सितम्बर को

    राजनांदगांव 07 सितम्बर 2026। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर 8 सितम्बर 2026 को अपरान्ह 12 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में महिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। संगोष्ठी में उल्लास नवभारत…

    Read more

    NATIONAL

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी