
रायपुर, 8 सितंबर 2026/
शासकीय फिजियोथेरेपी महाविद्यालय रायपुर में आज विश्व फिजियोथेरेपी दिवस मनाया गया।
महाविद्यालय में अध्ययनरत बीपीटी के छात्रों हेतु रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं का थीम ‘कार्डियोवैस्कुलर कंडीशंस और स्ट्रोक में फिजियोथेरेपी की उपयोगिता’ रहा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ कृष्णकांत साहू, विभागाध्यक्ष, कार्डियोवैस्कुलर सर्जरी, डॉ भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय ने विद्यार्थीयों के पोस्टर प्रस्तुतिकरण की जमकर सराहना की।
उन्होंने कहा की लाइफस्टाइल संबंधी रोगों से बचने के लिए व्यायाम करना, संतुलित आहार और नींद लेना आवश्यक है। कार्डियोवैस्कुलर सर्जरी पश्चात फिजियोथेरेपी की महत्ता पर प्रकाश डाला। फेफड़ों की क्षमता बढ़ाने, कॉम्प्लीकेशन का रिस्क कम करने और मरीज़ का जल्द ही पुनर्वास करने में मददगार है फिजियोथेरेपी।
इस अवसर पर शासकीय फिजियोथेरेपी महाविद्यालय, रायपुर के पूर्व छात्रों जैसे डॉ फैजान खान (पीटी), डॉ प्रकाश कटारिया (पीटी), डॉ रवि तिवारी (पीटी), डॉ यमंक साहू (पीटी) ने वर्तमान छात्रों से प्रासंगिक अनुभव साझा किए।









