Ro no D15139/23

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर जिला पंचायत सीईओ सुश्री रोमा श्रीवास्तव ने ली विभागीय नोडल अधिकारियों की बैठक अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विभागवार तैयारियों की हुई समीक्षा

 

अम्बिकापुर 08 सितम्बर 2026/  सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों के संबंध कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देश पर जिला पंचायत सरगुजा की मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अभियान की नोडल अधिकारी सुश्री रोमा श्रीवास्तव ने जिला पंचायत के वीसी कक्ष में विभागीय नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होगा। बैठक में अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विभागवार तैयारियों की समीक्षा की गई।
सीईओ सुश्री रोमा श्रीवास्तव ने अधिकारियों को अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा निर्धारित गतिविधियों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में अभियान के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों, विभागीय दायित्वों, आवश्यक व्यवस्थाओं तथा जनभागीदारी से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।
उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करना, विकसित भारत 2047 का सामूहिक संकल्प लेना, केंद्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना तथा प्रत्येक परिवार की सहभागिता के साथ व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।

  • Related Posts

    आईटीआई मेघा और सद्भाव रिन्यूएबल्स लिमिटेड के बीच कौशल प्रशिक्षण के लिए एमओयू

    इलेक्ट्रिशियन एवं सोलर टेक्नीशियन ट्रेड के 60 प्रशिक्षणार्थियों को मिलेगा 150-150 घंटे का औद्योगिक प्रशिक्षण   व्यावहारिक कौशल, तकनीकी दक्षता और उद्योगों में रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में…

    Read more

    जनजातीय कला, संस्कृति और हुनर को मिलेगा नया बाजार, कारीगरों की आर्थिक समृद्धि का सशक्त माध्यम बनेगा ‘आदि बाजार 2026’ : मंत्री रामविचार नेताम

    *जनजातीय कार्य मंत्री श्री नेताम ने रायपुर के टाउन हॉल में किया ‘आदि बाजार 2026’ का शुभारंभ*   *जनजातीय कारीगरों के उत्पादों को मिलेगा उचित मूल्य, देशभर की पारंपरिक कला…

    Read more

    NATIONAL

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।

    पेट्रोल और बैटरी दोनों का कॉम्बिनेशन, इलेक्ट्रिक मोटर और पेट्रोल जनरेटर एक साथ, चीन की कंपनी Chery उतारेगी हाई-टेक टू-व्हीलर

    पेट्रोल और बैटरी दोनों का कॉम्बिनेशन, इलेक्ट्रिक मोटर और पेट्रोल जनरेटर एक साथ, चीन की कंपनी Chery उतारेगी हाई-टेक टू-व्हीलर

    12 साल में तीन गुना बढ़ा भारत का रक्षा बजट, फिर चीन से मुकाबला क्यों मुश्किल? ITBP चीफ के बयान से उठे सवाल

    12 साल में तीन गुना बढ़ा भारत का रक्षा बजट, फिर चीन से मुकाबला क्यों मुश्किल? ITBP चीफ के बयान से उठे सवाल

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील