Ro no D15139/23

राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान के डॉ. राहुल प्रकाश ने कलेक्टर मिश्रा से की मुलाकात

बिहान समूहों के नवाचारों से ग्रामीण आजीविका को मिल रहा संबल

 

धमतरी 7 सितंबर 2026। राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान–भारत सरकार के प्रचार एवं सामाजिक प्रसार विभाग के डॉ. राहुल प्रकाश ने जिले में बिहान योजना से जुड़े स्व-सहायता समूहों के लिए संचालित ग्रासरूट नवाचारों की प्रगति का अवलोकन किया। उन्होंने बीते दिनों कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जयंत नाहटा से भेंट कर नवाचारों की वर्तमान स्थिति और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की।

कुरूद, मगरलोड एवं नगरी विकासखंडों के भ्रमण के दौरान उन्होंने स्व-सहायता समूहों और हितग्राहियों से सीधे संवाद कर मशीनों के उपयोग, उत्पादन, कार्यप्रगति और आय पर पड़ रहे प्रभाव की जानकारी ली। राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान के सहयोग से समूहों को कॉटन विक मेकिंग, पेडल लिफ्टिंग, पैडी स्ट्रॉ कटर, सैक-बाड़ी ड्रायर, उन्नत दाल मिल, पत्तल-दोना, मक्का छिलाई और मल्टी स्पाइस ग्राइंडर जैसी उपयोगी मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं।

हितग्राहियों ने बताया कि इन नवाचारों से स्थानीय स्तर पर रोजगार और आय के नए अवसर बढ़े हैं। डॉ. राहुल प्रकाश ने प्राप्त फीडबैक जिला प्रशासन के साथ साझा करते हुए नवाचारों के बेहतर उपयोग, विस्तार और आवश्यक सहयोग पर चर्चा की।

  • Related Posts

    आईटीआई मेघा और सद्भाव रिन्यूएबल्स लिमिटेड के बीच कौशल प्रशिक्षण के लिए एमओयू

    इलेक्ट्रिशियन एवं सोलर टेक्नीशियन ट्रेड के 60 प्रशिक्षणार्थियों को मिलेगा 150-150 घंटे का औद्योगिक प्रशिक्षण   व्यावहारिक कौशल, तकनीकी दक्षता और उद्योगों में रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में…

    Read more

    जनजातीय कला, संस्कृति और हुनर को मिलेगा नया बाजार, कारीगरों की आर्थिक समृद्धि का सशक्त माध्यम बनेगा ‘आदि बाजार 2026’ : मंत्री रामविचार नेताम

    *जनजातीय कार्य मंत्री श्री नेताम ने रायपुर के टाउन हॉल में किया ‘आदि बाजार 2026’ का शुभारंभ*   *जनजातीय कारीगरों के उत्पादों को मिलेगा उचित मूल्य, देशभर की पारंपरिक कला…

    Read more

    NATIONAL

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।

    पेट्रोल और बैटरी दोनों का कॉम्बिनेशन, इलेक्ट्रिक मोटर और पेट्रोल जनरेटर एक साथ, चीन की कंपनी Chery उतारेगी हाई-टेक टू-व्हीलर

    पेट्रोल और बैटरी दोनों का कॉम्बिनेशन, इलेक्ट्रिक मोटर और पेट्रोल जनरेटर एक साथ, चीन की कंपनी Chery उतारेगी हाई-टेक टू-व्हीलर

    12 साल में तीन गुना बढ़ा भारत का रक्षा बजट, फिर चीन से मुकाबला क्यों मुश्किल? ITBP चीफ के बयान से उठे सवाल

    12 साल में तीन गुना बढ़ा भारत का रक्षा बजट, फिर चीन से मुकाबला क्यों मुश्किल? ITBP चीफ के बयान से उठे सवाल

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील