Ro no D15139/23

कृषक परिवार से जुड़े स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से खड़गवां ब्लॉक में खुलेंगे तीन नए धान उपार्जन केंद्र, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

रायपुर, 13 सितंबर 2026/

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के खड़गवां विकासखंड के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मनेंद्रगढ़ के स्थानीय विधायक और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए खड़गवां ब्लॉक में तीन नए धान उपार्जन केंद्र खोलने की अनुमति प्रदान कर दी है। ये केंद्र उधनापुर, कदरेवा और देवाडांड में स्थापित किए जाएंगे।

नए केंद्र खुलने से क्षेत्र के किसानों को धान बेचने के लिए अब दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें अपने घर के नजदीक ही धान बिक्री की सुविधा मिल सकेगी, जिससे समय और परिवहन खर्च दोनों की बचत होगी। शासन के आदेश में केंद्रों पर कंप्यूटर, बायोमेट्रिक सत्यापन उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्र, इंटरनेट कनेक्टिविटी सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल स्वयं एक कृषक परिवार से ताल्लुक रखते हैं और खेती-किसानी से जुड़े रहे हैं। एक किसान होने के नाते वे किसानों की समस्याओं और जरूरतों को बेहद करीब से समझते हैं, यही वजह है कि वे क्षेत्र के किसानों के हित में लगातार काम करते रहे हैं। कृषक परिवार से जुड़ाव होने के कारण वे किसानों के काफी करीब माने जाते हैं और उनकी बेहतरी के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं।

इस पहल के लिए क्षेत्र के स्थानीय निवासियों ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रति आभार व्यक्त किया है। वहीं स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने इन तीनों नए धान उपार्जन केंद्रों की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार प्रकट किया है।

  • Related Posts

    गंगरेल बांध के 7 गेट खोले गए, 42,540 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा

    जलाशयों में तेजी से बढ़ा जलस्तर, महानदी किनारे बसे गांवों में अलर्ट   धमतरी, 13 सितंबर 2026। जिले में और कैचमेंट क्षेत्र में लगातार हो रही वर्षा तथा जलाशयों में…

    Read more

    बीरन हस्तशिल्प का बच्चों को मिला प्रशिक्षण, बैगा संस्कृति को सहेजने की अनूठी पहल

    कवर्धा (कबीरधाम) /- कबीरधाम जिले में विशेष संरक्षित बैगा जनजाति की प्राचीन और पारंपरिक कला ‘बीरन हस्तशिल्प’ को नई पहचान और आजीविका से जोड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात