Ro no D15139/23

बीरन हस्तशिल्प का बच्चों को मिला प्रशिक्षण, बैगा संस्कृति को सहेजने की अनूठी पहल

कवर्धा (कबीरधाम) /- कबीरधाम जिले में विशेष संरक्षित बैगा जनजाति की प्राचीन और पारंपरिक कला ‘बीरन हस्तशिल्प’ को नई पहचान और आजीविका से जोड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार तथा जिला प्रशासन कबीरधाम के समन्वय से शासकीय आत्मानंद हिंदी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कवर्धा में 31 अगस्त से 2 सितंबर तक तीन दिवसीय कार्यात्मक प्रशिक्षण सह प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

ग्राम बांटीपथरा के आश्रित ग्राम छिंदपुर की प्रख्यात बैगा महिला शिल्पकार श्रीबाई बैगा ने स्कूली बच्चों को पारंपरिक ‘बीरन माला’ बनाने का व्यावहारिक और बारीकी से प्रशिक्षण दिया।

प्रकृति और संस्कृति का संगम है बीरन माला

बैगा समुदाय में ‘बीरन’ को प्रकृति और संस्कृति का अभूतपूर्व संगम माना जाता है। विशेष संरक्षित बैगा जनजाति के लोग हजारों वर्षों से इसका उपयोग अपने पारंपरिक श्रृंगार और सांस्कृतिक उत्सवों में करते आ रहे हैं। यह अनूठी माला ‘सूताखड़’ नामक घांस और पारिजात वृक्ष की टहनी से तैयार की जाती है। अपनी अनूठी बनावट के कारण इसकी ख्याति देश सहित विदेशों में भी बढ़ रही है। हाल ही में आईपीएल (IPL) क्रिकेट खिलाड़ियों का स्वागत भी इसी पारंपरिक बीरन माला से किया गया था।

बच्चों ने दिखाई गहरी रुचि

कार्यशाला के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ बीरन हस्तशिल्प की कला को सीखा। प्रशिक्षण के दौरान चार बच्चों ने इसमें काफी हद तक दक्षता भी हासिल कर ली है। निरंतर मार्गदर्शन मिलने पर वे इसमें पूरी तरह दक्ष हो सकते हैं।

सांस्कृतिक संरक्षण के साथ आजीविका के नए आयाम

जिला प्रशासन कबीरधाम एवं स्थानीय संस्था ग्रामोदय बैगा समुदाय के साथ मिलकर बीरन हस्तशिल्प को संरक्षित करने में जुटे हैं। इस तरह के आयोजनों से नई पीढ़ी अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने की दिशा में आगे बढ़ रही है, जिससे ईको-फ्रेंडली हस्तशिल्प आभूषण को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ स्थायी रोजगार और आजीविका के नए आयाम स्थापित होंगे।

  • Related Posts

    गंगरेल बांध के 7 गेट खोले गए, 42,540 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा

    जलाशयों में तेजी से बढ़ा जलस्तर, महानदी किनारे बसे गांवों में अलर्ट   धमतरी, 13 सितंबर 2026। जिले में और कैचमेंट क्षेत्र में लगातार हो रही वर्षा तथा जलाशयों में…

    Read more

    कृषक परिवार से जुड़े स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से खड़गवां ब्लॉक में खुलेंगे तीन नए धान उपार्जन केंद्र, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

    रायपुर, 13 सितंबर 2026/   मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के खड़गवां विकासखंड के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मनेंद्रगढ़ के स्थानीय विधायक और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात