Ro no D15139/23

सेवा संकल्प अभियान 2026 सीएम हेल्पलाइन बनी सहारा, फिर शुरू हुई बुजुर्ग की वृद्धा पेंशन

जशपुरनगर 14 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एक महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। जशपुर जिले के तपकरा निवासी बुजुर्ग श्री त्रिपुआरी शर्मा के लिए भी मुख्यमंत्री हेल्पलाइन उनकी समस्या के समाधान का माध्यम बनी।
श्री त्रिपुआरी शर्मा की वृद्धा पेंशन बंद हो गई थी, जिसके कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। उम्रदराज होने के कारण पेंशन उनके लिए रोजमर्रा की आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण सहारा थी। पेंशन बंद होने से वे चिंतित थे और समस्या के समाधान की उम्मीद कर रहे थे।
समस्या के समाधान के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित विभाग द्वारा मामले को संज्ञान में लेते हुए आवश्यक जांच एवं कार्रवाई की गई। विभागीय स्तर पर प्रकरण का निराकरण करते हुए श्री शर्मा की वृद्धावस्था पेंशन पुनः शुरू कर दी गई।
पेंशन दोबारा शुरू होने से श्री त्रिपुआरी शर्मा को बड़ी राहत मिली। उन्होंने अपनी समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की व्यवस्था की सराहना की और शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
श्री शर्मा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी समस्या का समाधान होने से उन्हें काफी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन जैसे माध्यम आम नागरिकों को अपनी समस्याएं शासन-प्रशासन तक पहुंचाने और उनका समाधान प्राप्त करने में मददगार साबित हो रहे हैं।
यह पहल इस बात का उदाहरण है कि शासन की संवेदनशीलता और प्रशासन की तत्परता से पात्र हितग्राहियों को उनके अधिकार एवं योजनाओं का लाभ दोबारा दिलाया जा सकता है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आरा में नर्सिंग कौशल कॉलेज का किया लोकार्पण, अत्याधुनिक सुविधाओं का लिया जायजा

    ’नर्सिंग शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती, आधुनिक लैब एवं सिमुलेशन सेंटर से विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण का बेहतर अवसर’ जशपुरनगर 15 नवंबर 2026/’ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव…

    Read more

    जनजातीय गौरव दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का जशपुर में हुआ लाइव वेबकास्ट

    जशपुरनगर 15 नवंबर 2026/ जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से वर्चुअल माध्यम से दिए गए संबोधन का जशपुर जिले में भी…

    Read more

    NATIONAL

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप