Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री  मोदी के जन्मदिवस एवं 25 वर्षों की सेवा पूर्ण होने पर दीप प्रज्ज्वलित करने की अपील प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने मिट्टी के दीप खरीदकर दिया जनभागीदारी का संदेश

धमतरी, 15 सितंबर 2026// राजस्व एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने आगामी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनके सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित कर शुभकामनाएं एवं आभार व्यक्त करने की अपील की है।
इसी कड़ी में जिला धमतरी प्रभारी मंत्री श्री वर्मा ने आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के तिल्दा क्षेत्र स्थित मोहभट्ठा पारा पहुंचकर स्थानीय कुम्हारों से मिट्टी के दीप खरीदे। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और उनके 25 वर्षों के निरंतर सेवाभाव के अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित कर उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की जाएगी।
श्री वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उनके जन्मदिवस को सेवा, समर्पण और जनभागीदारी के भाव के साथ मनाना हम सभी के लिए प्रेरणादायी अवसर है।
उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि 17 सितंबर को प्रत्येक परिवार अपने घर, प्रतिष्ठान अथवा आसपास के सार्वजनिक स्थल पर एक दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस एवं 25 वर्षों की सेवा पूर्ण होने पर शुभकामनाएं दें तथा राष्ट्रसेवा के प्रति उनके समर्पण के लिए आभार व्यक्त करें।
इस अवसर पर मिट्टी के दीप खरीदकर स्थानीय कुम्हारों को प्रोत्साहित करने का संदेश भी दिया गया। दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से जनभागीदारी, सेवा और आत्मीय शुभकामना का सामूहिक भाव अभिव्यक्त करने की अपील की गई।

  • Related Posts

    जशपुर में जनजातीय पर्यटन को बड़ी सौगात, पीएम-जुगा के तहत क्लस्टर होमस्टे परियोजना को मिली मंजूरी

    जशपुर में जनजातीय पर्यटन को बड़ी सौगात, पीएम-जुगा के तहत क्लस्टर होमस्टे परियोजना को मिली मंजूरी *बगीचा-मयाली-जशपुर क्षेत्र के 6 जनजातीय गांवों में विकसित होंगे 30 होमस्टे, स्थानीय परिवारों को…

    Read more

    बदलाव की मिसाल बदली किसानों की किस्मत प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से

      पारंपरिक खेती के साथ मछली पालन बन रहा अतिरिक्त आमदनी का मजबूत जरिया रायुपर, 15 सितंबर 2026/ प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के गांव, गरीब और किसान को सशक्त बनाने के…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री