Ro no D15139/23

पक्के घर से मिली खुशियों की सौगात, धूलेश्वरी बाई का परिवार अब चिंता से मुक्त

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण से बदली ग्राम रानी तराई की धूलेश्वरी बाई की जिंदगी

राजनांदगांव 14 सितम्बर 2026। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवाकाल में गरीबों के जीवन में खुशहाली लाने और उन्हें सम्मानजनक जीवन प्रदान करने का संकल्प निरंतर साकार हो रहा है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम रानीतराई निवासी श्रीमती दुलेश्वरी बाई को पक्का आवास मिलने से उनके परिवार का जीवन आसान हो गया है। कभी कच्चे मकान में बारिश और कीड़े-मकोड़ों की समस्या से परेशान रहने वाला परिवार अब पक्के घर में सुख-शांति से जीवन व्यतीत कर रहा है।
श्रीमती दुलेश्वरी बाई ने बताया कि पहले उनका घर कच्चा था। बारिश के दिनों में घर में पानी आने से बच्चों की पुस्तकें और अन्य सामान गीले हो जाते थे। कीड़े-मकोड़ों से भी परेशानी होती थी। परिवार को हर मौसम में अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता था। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत 1 लाख 20 हजार रूपए की सहायता से उनका पक्का मकान बन सका है। उन्होंने कहा कि पक्का घर बनने के बाद अब परिवार को बारिश के दिनों में होने वाली परेशानियों से राहत मिली है। बच्चे सुरक्षित वातावरण में पढ़ाई कर रहे हैं और पूरा परिवार बिना किसी चिंता के सुख-शांति से रह रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की इस योजना से उनके परिवार को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का आधार मिला है।

  • Related Posts

    तब छत बचाने की चिंता, अब सपने सजाने की खुशी

        तब… सपनों पर मजबूरी का पहरा, अब… चिंता की जगह चेहरे पर चमक प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने कुसुम बाई के सपने को दी नई पहचान धमतरी, 15…

    Read more

    मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना से बुजुर्ग श्रमिक को मिला सम्मानजनक जीवन का सहारा

      सेवा संकल्प अभियान के तहत पात्र श्रमिकों तक पहुंच रही सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी धमतरी 15 सितंबर 2036/- धमतरी जिले के तहसील बेलरगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत घठुला निवासी…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री