Ro no D15139/23

सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन हेतु आवश्यक तैयारियां समयबद्ध पूर्ण करने के दिए निर्देश

गिरदावरी एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य को समयावधि में पूरा करने हेतु किया निर्देशित
जनहित के मामलों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें – कलेक्टर श्री दुदावत
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
कोरबा 15 सितम्बर 2026/
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित हो।
बैठक में कलेक्टर श्री दुदावत ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों एवं नोडल अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने तथा अभियान से संबंधित सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाली गतिविधियों की कार्ययोजना के अनुरूप आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा।
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की विभागवार समीक्षा  करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत की वास्तविक स्थिति का परीक्षण कर समय-सीमा में संतोषजनक निराकरण किया जाए।
एग्रीस्टेक पंजीयन की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने जिले के शत-प्रतिशत किसानों का पंजीयन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने गिरदावरी एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की जानकारी लेते हुए सभी गांवों में सर्वे कार्य में तेजी लाने और निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को ग्रामवार प्रगति की नियमित समीक्षा एवं सतत निगरानी करने के लिए कहा।
कलेक्टर ने बालको- रिस्दी रोड, व ध्यान चंद चौक, बालको ब्रिज, उरगा-सीतामढ़ी मार्ग एवं बरमपुर ब्रिज से संबंधित निर्माण व मरम्मत कार्यों की अद्यतन प्रगति की जानकारी लेते हुए सभी कार्याे में शीघ्रता से तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सुनालिया पुल के पास अंडरपास निर्माण कार्य की भी समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में आवश्यक गति सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सुशासन तिहार, कलेक्टर जनदर्शन एवं विभिन्न जनशिकायतों से संबंधित लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन, निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, ओएसडी श्री तरुण कुमार किरण, सहायक कलेक्टर श्री इशांत जायसवाल, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आरा में नर्सिंग कौशल कॉलेज का किया लोकार्पण, अत्याधुनिक सुविधाओं का लिया जायजा

    ’नर्सिंग शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती, आधुनिक लैब एवं सिमुलेशन सेंटर से विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण का बेहतर अवसर’ जशपुरनगर 15 नवंबर 2026/’ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव…

    Read more

    जनजातीय गौरव दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का जशपुर में हुआ लाइव वेबकास्ट

    जशपुरनगर 15 नवंबर 2026/ जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से वर्चुअल माध्यम से दिए गए संबोधन का जशपुर जिले में भी…

    Read more

    NATIONAL

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है