Ro no D15139/23

माटी के दीयों में सजेगा जनभावनाओं का उजाला कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने खरीदे मिट्टी के दीये, 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने की अपील

कोरबा 15 सितंबर 2026/प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया जाएगा। इस भावनात्मक जनअभियान की शुरुआत से पहले कैबिनेट मंत्री एवं कोरबा विधायक श्री लखन लाल देवांगन ने आज दर्री मुख्य मार्ग पहुंचकर मिट्टी के दीये खरीदे और आम नागरिकों से भी इस अभियान में सहभागी बनने की अपील की।
मिट्टी के दीये खरीदते हुए मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि माटी का यह छोटा सा दीपक केवल रोशनी का माध्यम नहीं है, बल्कि इसमें करोड़ों देशवासियों की भावनाएं, विश्वास और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा के प्रति सम्मान का भाव जुड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने अपने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष देश और समाज की सेवा को समर्पित किए हैं। उनके नेतृत्व में देश ने विकास और आत्मविश्वास की नई दिशा हासिल की है।
उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को शाम 7 बजे जब कोरबा सहित देशभर के घर-आंगन में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलेगा, तब हजारों-लाखों दीपक मिलकर जनभावनाओं के एक बड़े प्रकाश में बदल जाएंगे। यह प्रकाश सेवा, सुशासन, विश्वास और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प का प्रतीक बनेगा।
मंत्री श्री देवांगन ने नागरिकों से भावपूर्ण अपील करते हुए कहा कि “17 सितंबर की शाम अपने घर-आंगन में एक दीया जरूर जलाएं। यह दीया प्रधानमंत्री जी के प्रति आपके स्नेह, उनके 25 वर्षों के सेवा समर्पण के लिए आपके आभार और विकसित भारत के संकल्प के प्रति आपके विश्वास का प्रतीक बने।”
उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं, बल्कि जनसेवा को जनभागीदारी से जोड़ने का संकल्प है। जब समाज का हर वर्ग इसमें अपनी सहभागिता निभाएगा, तभी सेवा और संकल्प की यह भावना और मजबूत होगी। उन्होंने कोरबा के नागरिकों से बड़ी संख्या में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर इस अभियान को यादगार बनाने का आग्रह किया।
इस अवसर पर श्री प्रफुल्ल तिवारी, श्री मनोज लहरे, एमआईसी सदस्य श्री नरेंद्र देवांगन, श्री तुलसी ठाकुर, पार्षद श्री मुकुंद कंवर, श्री भूपेंद्र साहू, श्री भुवनेश्वर दुबे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जिला पंचायत सीईओ  रोमा श्रीवास्तव ने दरिमा स्थित प्लास्टिक प्रोसेसिंग इकाई का किया औचक अवलोकन एमआरएफ केंद्र के संचालन एवं प्रबंधन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

    अम्बिकापुर 15 सितम्बर 2026/    मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सरगुजा सुश्री रोमा श्रीवास्तव द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत दरिमा में स्थित जिला स्तरीय प्लास्टिक प्रोसेसिंग इकाई का औचक…

    Read more

    डीजे का संचालन निर्धारित मानकों के अनुरूप करने पर दिया गया जोर, उल्लंघन पर होगी कार्यवाही

    शांति समिति की बैठक में स्वच्छता, सुरक्षा, यातायात, बिजली-पानी और ध्वनि नियंत्रण को लेकर दिए गए निर्देश त्यौहारों को शांति और सौहार्दपूर्ण रूप  मनाने के लिए कलेक्टर ने की अपील…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री