Ro no D15139/23

Balaram Jayanti 2026: बलराम जयंती है आज, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और हल पूजन का महत्व

Balaram Jayanti 2026: भगवान कृष्ण के बड़े भाई बलराम जी की जयंती भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाई जाती है. साल 2026 में यह उत्सव 16 सितंबर, बुधवार को मनाया जा रहा है.  इसे बलदेव छठ और बलभद्र जयंती के नाम से भी जाना जाता है. भगवान बलराम को शेषनाग का स्वरूप माना जाता है. मान्यता है कि विधिपूर्वक भगवान बलराम की पूजा-अर्चना करने से जीवन में खुशहाली आती है.

बलराम जयंती 2026 कब है?

  • षष्ठी तिथि प्रारंभ: 16 सितंबर 2026 को सुबह 8:59 बजे
  • षष्ठी तिथि समाप्त: 17 सितंबर 2026 को सुबह 10:47 बजे
  • बलराम जयंती: 16 सितंबर 2026, बुधवार

बलराम जयंती की पूजा विधि

बलराम जयंती के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें. इसके बाद पूजा स्थल की सफाई करें और गंगाजल का छिड़काव करें. फिर एक चौकी लें और उस पर भगवान बलराम की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें.

अब हाथ में जल लेकर भगवान बलराम की पूजा और व्रत का संकल्प लें. सबसे पहले भगवान बलराम को पुष्प, अक्षत, चंदन और दूध अर्पित करें. इसके बाद भगवान को फल और मिठाइयों का भोग लगाएं. फिर धूप और दीप जलाकर भगवान का ध्यान करें.

इसके बाद दीपक या कपूर जलाकर भगवान बलराम की आरती करें और परिवार के सदस्यों के बीच प्रसाद बांटें.

बलराम जयंती पर हल पूजा का महत्व

कई स्थानों पर बलराम जयंती पर भगवान बलराम के साथ हल की पूजा करने की भी परंपरा है. भगवान बलराम को हल और मूसल धारण किए हुए बताया गया है, जिस कारण उन्हें हलधारी भी कहा जाता है. हल का संबंध खेती-किसानी से है. इसलिए इस दिन किसान अच्छी फसल, खेतों की उर्वरता और कृषि में समृद्धि की कामना से हल की पूजा करते हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार, हल की पूजा करने से घर में अन्न-धन की बरकत होती है और परिवार में सुख-समृद्धि आती है.

  • Related Posts

    राधा अष्टमी पर कृष्ण नहीं, पहले राधा का नाम क्यों लिया जाता है? जानें धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व

    Radha Ashtami 2026: राधा अष्टमी का पर्व भगवान श्रीकृष्ण की प्रिय राधा रानी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है. ब्रज के साथ ही देश के कई हिस्सों में…

    Read more

    Hartalika Teej: हरतालिका तीज पर क्यों रखा जाता है निर्जला व्रत? माता पार्वती से जुड़ा रहस्य

    Hartalika Teej: हरतालिका तीज हिंदू धर्म के सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है, क्योंकि यह व्रत निर्जला रखा जाता है. इस दिन व्रती 24 घंटे तक अन्न-जल का…

    Read more

    NATIONAL

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    जर्मनी में अमेरिका की सीक्रेट बैठक, इजराइल समेत 7 अरब देश शामिल; US बोला – मिडिल ईस्ट से नहीं हटेगी सेना

    जर्मनी में अमेरिका की सीक्रेट बैठक, इजराइल समेत 7 अरब देश शामिल; US बोला – मिडिल ईस्ट से नहीं हटेगी सेना

    मक्का एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन : सऊदी बोला- पवित्र जगहों पर टेढ़ी नजर डाली तो खैर नहीं

    मक्का एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन : सऊदी बोला- पवित्र जगहों पर टेढ़ी नजर डाली तो खैर नहीं

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय