Ro no D15139/23

प्रशासनिक लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: प्रधानपाठक डेवेश कुमार साहू की एक वेतन वृद्धि रोकी गई

धमतरी 16 सितंबर 2026/ शासकीय प्राथमिक शाला जामली (विकासखंड मगरलोड़) के प्रधानपाठक  डेवेश कुमार साहू के खिलाफ शासकीय दस्तावेजों के रखरखाव में गंभीर लापरवाही बरतने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी मगरलोड़ के जांच प्रतिवेदन में पाया गया कि शाला परिसर से सत्र 2017-18 से 2025-26 तक की 02 पाठकान पंजी और सत्र 2024-25 से 2025-26 तक की 02 बालकान पंजी गुम या चोरी हो गई हैं।
शासकीय अभिलेखों के गायब होने पर संबंधित प्रधानपाठक को पदीय दायित्वों के प्रति घोर उदासीनता और लापरवाही का दोषी माना गया, जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 का स्पष्ट उल्लंघन है। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए विभाग ने भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने की सख्त हिदायत के साथ शास्ति स्वरूप श्री साहू की आगामी 01 वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोक दी है।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री  मोदी के 25 वर्षों की सेवा पूर्ण होने पर विधायक चंद्राकर ने की दीप प्रज्ज्वलित करने की अपील

      धमतरी, 16 सितंबर 2026// विधायक कुरूद  अजय चंद्राकर कल 17 सितंबर आगामी 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के…

    Read more

    सखी वन स्टॉप सेंटर में सुरक्षा गार्ड पद के लिए साक्षात्कार आयोजित

    चयनित अभ्यर्थी की सूची धमतरी जिले की वेबसाइट पर उपलब्ध धमतरी 16 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर, धमतरी के…

    Read more

    NATIONAL

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    जर्मनी में अमेरिका की सीक्रेट बैठक, इजराइल समेत 7 अरब देश शामिल; US बोला – मिडिल ईस्ट से नहीं हटेगी सेना

    जर्मनी में अमेरिका की सीक्रेट बैठक, इजराइल समेत 7 अरब देश शामिल; US बोला – मिडिल ईस्ट से नहीं हटेगी सेना

    मक्का एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन : सऊदी बोला- पवित्र जगहों पर टेढ़ी नजर डाली तो खैर नहीं

    मक्का एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन : सऊदी बोला- पवित्र जगहों पर टेढ़ी नजर डाली तो खैर नहीं

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय