Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री  मोदी के 25 वर्षों की सेवा पूर्ण होने पर विधायक चंद्राकर ने की दीप प्रज्ज्वलित करने की अपील

धमतरी, 16 सितंबर 2026// विधायक कुरूद  अजय चंद्राकर कल 17 सितंबर आगामी 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित कर शुभकामनाएं एवं आभार व्यक्त करने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और उनके 25 वर्षों के निरंतर सेवाभाव के अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित कर उनका आभार व्यक्त करें । इस अवसर पर उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की जाएगी।
श्री चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उनके जन्मदिवस को सेवा, समर्पण और जनभागीदारी के भाव के साथ मनाना हम सभी के लिए प्रेरणादायी अवसर है।
उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि 17 सितंबर को प्रत्येक परिवार अपने घर, प्रतिष्ठान अथवा आसपास के सार्वजनिक स्थल पर एक दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सेवा पूर्ण होने पर शुभकामनाएं दें तथा राष्ट्रसेवा के प्रति उनके समर्पण के लिए आभार व्यक्त करें।
इस अवसर पर मिट्टी के दीप खरीदकर स्थानीय कुम्हारों को प्रोत्साहित करने का संदेश भी दिया गया। दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से जनभागीदारी, सेवा और आत्मीय शुभकामना का सामूहिक भाव अभिव्यक्त करने की अपील की गई।

  • Related Posts

    प्रशासनिक लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: प्रधानपाठक डेवेश कुमार साहू की एक वेतन वृद्धि रोकी गई

      धमतरी 16 सितंबर 2026/ शासकीय प्राथमिक शाला जामली (विकासखंड मगरलोड़) के प्रधानपाठक  डेवेश कुमार साहू के खिलाफ शासकीय दस्तावेजों के रखरखाव में गंभीर लापरवाही बरतने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की…

    Read more

    सखी वन स्टॉप सेंटर में सुरक्षा गार्ड पद के लिए साक्षात्कार आयोजित

    चयनित अभ्यर्थी की सूची धमतरी जिले की वेबसाइट पर उपलब्ध धमतरी 16 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर, धमतरी के…

    Read more

    NATIONAL

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    जर्मनी में अमेरिका की सीक्रेट बैठक, इजराइल समेत 7 अरब देश शामिल; US बोला – मिडिल ईस्ट से नहीं हटेगी सेना

    जर्मनी में अमेरिका की सीक्रेट बैठक, इजराइल समेत 7 अरब देश शामिल; US बोला – मिडिल ईस्ट से नहीं हटेगी सेना

    मक्का एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन : सऊदी बोला- पवित्र जगहों पर टेढ़ी नजर डाली तो खैर नहीं

    मक्का एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन : सऊदी बोला- पवित्र जगहों पर टेढ़ी नजर डाली तो खैर नहीं

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय