Ro no D15139/23

सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 17 सितंबर को कोरबा जिले में जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’

जिले भर में कुल 5 लाख 50 हजार दीये प्रज्वलित करने का लक्ष्य, 11 प्रमुख स्थलों पर आयोजित होंगे वृहद कार्यक्रम
मुख्य कार्यक्रम में उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन होंगे शामिल
कोरबा, 16 सितंबर 2026/
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित किए जा रहे ‘‘सेवा संकल्प अभियान‘‘ की प्रथम पहल के रूप में 17 सितंबर 2026 की संध्या को जिला कोरबा में ‘‘आशीर्वाद का दीया‘‘ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी आयोजन का मुख्य उद्देश्य विगत 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करना तथा ‘‘विकसित भारत 2047‘‘ के सामूहिक संकल्प के साथ प्रत्येक नागरिक तक जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना है।
जिला प्रशासन द्वारा कोरबा जिले के समस्त नगर निकायों एवं जनपद क्षेत्रों में 11 प्रमुख कार्यक्रम स्थल चिन्हित किए गए हैं, जहाँ सामूहिक दीप प्रज्वलन का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही जिले के प्रत्येक परिवार स्तर पर दीप प्रज्वलन कराया जाएगा तथा राशन दुकानों, आरोग्य मंदिरों और गैस केंद्रों के माध्यम से दीयों का वितरण सुनिश्चित किया जाएगा। योजना के सफल संचालन हेतु जिले की 25 ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत दीप प्रज्वलन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
इस वृहद अभियान के अंतर्गत पूरे जिले में कुल 5,50,000 दीये प्रज्वलित किए जाएंगे। इनमें से 1,17,700 दीये जिले के 11 मुख्य स्थलों पर जलाए जाएंगे। मुख्य स्थलों में नगर निगम कोरबा अंतर्गत घंटा घर चौक पर 51,000 दीये प्रज्वलित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, नगर पालिका कटघोरा के राधासागर तालाब एवं शिव मंदिर परिसर, बांकी मोंगरा के गजरा ग्राउंड तथा दीपका के राधा सागर तालाब व पुष्प वाटिका में 11,000-11,000 दीये जलाए जाएंगे।
इसी क्रम में जनपद कोरबा के ग्राम पंचायत जामबाहर (प्राथमिक शल्य परिसर), जनपद कटघोरा के ढेलवाडीह (पंचायत भवन परिसर), नगर पंचायत छुईकला (छुरी) के हनुमान मंदिर व त्रिगुण तालाब, जनपद पाली कार्यालय परिसर, जनपद करतला के पीएम श्री विद्यालय परिसर तथा जनपद पोंडी उपरोड़ा के एकलव्य परिसर में 5,100-5,100 दीये प्रज्वलित होंगे। वहीं, नगर पंचायत पाली कार्यालय भवन व शिव मंदिर परिसर में 3,100 दीये जलाए जाएंगे।
आयोजन के सुचारू संचालन के लिए जिला, विकासखंड, क्लस्टर तथा पंचायत स्तर पर नोडल अधिकारियों को नामांकित किया गया है। सभी मुख्य स्थलों एवं पारिवारिक स्तर के आयोजनों की फोटोग्राफी कर उन्हें निर्धारित हैशटैग, फ्रेम एवं लोगो के साथ सोशल मीडिया पर अपलोड भी किया जाएगा। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से इस पावन अवसर पर सहभागिता दर्ज कराने की अपील की है।
उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन मुख्य कार्यक्रम में होंगे शामिल
नगर निगम कोरबा अंतर्गत घंटा घर चौक पर शाम 7 बजे 51,000 दीये प्रज्वलित किए जाएंगे। कोरबा विधायक एवं उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन इस मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रस्तावित अंबिकापुर आगमन की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा

    सुरक्षा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश भफौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं की ली जानकारी अम्बिकापुर 16 सितम्बर 2026/    कलेक्टर श्री…

    Read more

    कच्ची दीवारों से पक्के सपनों तकः पीएम आवास ने बदली आवासहीन परिवारों की जिंदगी

    सुरक्षित छत ने दूर की बारिश, ठंड और गर्मी की चिंता, बच्चों की पढ़ाई से लेकर महिलाओं की सुरक्षा तक मिला स्थायी सहारा अम्बिकापुर 16 सितम्बर 2026/    कभी मिट्टी…

    Read more

    NATIONAL

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    जर्मनी में अमेरिका की सीक्रेट बैठक, इजराइल समेत 7 अरब देश शामिल; US बोला – मिडिल ईस्ट से नहीं हटेगी सेना

    जर्मनी में अमेरिका की सीक्रेट बैठक, इजराइल समेत 7 अरब देश शामिल; US बोला – मिडिल ईस्ट से नहीं हटेगी सेना

    मक्का एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन : सऊदी बोला- पवित्र जगहों पर टेढ़ी नजर डाली तो खैर नहीं

    मक्का एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन : सऊदी बोला- पवित्र जगहों पर टेढ़ी नजर डाली तो खैर नहीं

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय