Ro no D15139/23

आशीर्वाद का दीया : भद्रकाली मंदिर परिसर में होगा मुख्य आयोजन

खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल होंगे मुख्य अतिथि

*प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया जा रहा सेवा संकल्प अभियान*

रायपुर. 16 सितम्बर 2026. देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के गौरवमयी अवसर पर 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसकी शुरूआत 17 सितम्बर से ‘आशीर्वाद का दीया’ से होगा। जिला मुख्यालय बेमेतरा में भद्रकाली माता मंदिर परिसर में इसका आयोजन किया गया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयाल दास बघेल आयोजन में मुख्य अतिथि होंगे।

बेमेतरा जिला प्रशासन द्वारा मंदिर परिसर में 5000 दीयों के भव्य दीप प्रज्ज्वलन की तैयारी की गई है। साथ ही जिले की सभी 336 ग्राम पंचायतों, सभी शासकीय भवनों, सभी अमृत सरोवरों, स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, नगरीय निकायों एवं चिन्हांकित 27 ग्राम पंचायतों के हर घर में दीप प्रज्ज्वलित की जाएगी। जिले में कुल 6 लाख से अधिक दीये जलाए जाएंगे। जिला प्रशासन ने जिले के सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जिलेवासियों से इस पुण्य कार्यक्रम में सहभागी बनकर अपने घरों में भी ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलित करने की अपील की है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रस्तावित अंबिकापुर आगमन की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा

    सुरक्षा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश भफौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं की ली जानकारी अम्बिकापुर 16 सितम्बर 2026/    कलेक्टर श्री…

    Read more

    कच्ची दीवारों से पक्के सपनों तकः पीएम आवास ने बदली आवासहीन परिवारों की जिंदगी

    सुरक्षित छत ने दूर की बारिश, ठंड और गर्मी की चिंता, बच्चों की पढ़ाई से लेकर महिलाओं की सुरक्षा तक मिला स्थायी सहारा अम्बिकापुर 16 सितम्बर 2026/    कभी मिट्टी…

    Read more

    NATIONAL

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    जर्मनी में अमेरिका की सीक्रेट बैठक, इजराइल समेत 7 अरब देश शामिल; US बोला – मिडिल ईस्ट से नहीं हटेगी सेना

    जर्मनी में अमेरिका की सीक्रेट बैठक, इजराइल समेत 7 अरब देश शामिल; US बोला – मिडिल ईस्ट से नहीं हटेगी सेना

    मक्का एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन : सऊदी बोला- पवित्र जगहों पर टेढ़ी नजर डाली तो खैर नहीं

    मक्का एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन : सऊदी बोला- पवित्र जगहों पर टेढ़ी नजर डाली तो खैर नहीं

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय