Ro no D15139/23

‘आशीर्वाद का दीया’ में सवा लाख दीपों से जगमगाएगा जगदलपुर, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा होंगे शामिल

*मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर एवं सिरहासार चौक में होगा भव्य आयोजन, अमर बलिदानियों की स्मृति में भी प्रज्वलित होंगे दीप*

 

रायपुर, 16 सितंबर 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस्तर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ गुरुवार से होने जा रहा है। अभियान के तहत बस्तर संभाग में महीने भर विभिन्न जनसेवा एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के प्रमुख कार्यक्रमों में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा की विशेष सहभागिता रहेगी।

 

जगदलपुर में आयोजित होने वाले ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा शामिल होंगे। मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर एवं सिरहासार चौक पर एक साथ सवा लाख दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। दीपों की यह रोशनी सेवा, सुशासन और जनभागीदारी के संकल्प के साथ बस्तर में शांति एवं विकास की नई दिशा का संदेश देगी।

 

*सवा लाख दीपों के साथ बस्तर में सेवा संकल्प का संदेश*

‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को लेकर जगदलपुर में व्यापक तैयारियां की गई हैं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, यातायात, मंच व्यवस्था, दीप प्रज्वलन तथा नागरिकों के सुगम आवागमन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। यह आयोजन जनभागीदारी के साथ सेवा और संकल्प की भावना को व्यापक रूप देगा।

 

*अमर बलिदानियों की स्मृति में भी जलेंगे दीप*

इस अवसर पर बस्तर की माटी के अमर बलिदानियों को भी श्रद्धांजलि दी जाएगी। अमर वाटिका, शहीद स्मारक, नेतानार स्थित अमर शहीद गुंडाधूर की प्रतिमा तथा झीरम शहादत स्थल सहित जिले के प्रमुख स्थलों पर दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। इन दीपों के माध्यम से वीर सपूतों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए बस्तर की शांति और विकास के संकल्प को आगे बढ़ाया जाएगा।

 

*बड़े अलनार से पौधरोपण, अस्पतालों में रक्तदान शिविर*

सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत में बस्तर विकासखंड के ग्राम बड़े अलनार में पर्यावरण संरक्षण के साथ जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए व्यापक पौधरोपण किया जाएगा। वहीं डिमरापाल मेडिकल कॉलेज एवं महारानी अस्पताल में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें युवा एवं नागरिक स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव सेवा में योगदान देंगे।

 

*महीने भर सेवा कार्यों से जुड़ेगा बस्तर*

पूरे माह बस्तर में विभिन्न क्षेत्रों में यह अभियान जनसेवा के कार्यों को गति देगा। स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान, पौधरोपण, सामाजिक सरोकार और विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से आम नागरिकों को अभियान से जोड़ा जाएगा। बस्तर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ सेवा, संवेदना और जनभागीदारी को केंद्र में रखकर आगे बढ़ेगा।

  • Related Posts

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम के गौसेवकों एवं अधिकारियों की ली बैठक

    गौधन की सुरक्षा, देखभाल एवं संरक्षण के लिए ठोस व्यवस्था बनाने के निर्देश   *ग्राम सरेखा में गौशाला के लिए उपयुक्त स्थल चयन के निर्देश*   रायपुर, 16 सितंबर 2026/…

    Read more

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ में महा-रक्तदान शिविर, युवाओं से आगे आने की अपील

    रायपुर,16 सितंबर 2026/ रक्तदान महादान एक ऐसा पुण्य कार्य है जो किसी ज़रूरतमंद को नया जीवन दे सकता है क्योंकि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प लैब में नहीं बनाया जा…

    Read more

    NATIONAL

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    जर्मनी में अमेरिका की सीक्रेट बैठक, इजराइल समेत 7 अरब देश शामिल; US बोला – मिडिल ईस्ट से नहीं हटेगी सेना

    जर्मनी में अमेरिका की सीक्रेट बैठक, इजराइल समेत 7 अरब देश शामिल; US बोला – मिडिल ईस्ट से नहीं हटेगी सेना

    मक्का एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन : सऊदी बोला- पवित्र जगहों पर टेढ़ी नजर डाली तो खैर नहीं

    मक्का एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन : सऊदी बोला- पवित्र जगहों पर टेढ़ी नजर डाली तो खैर नहीं

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय