Ro no D15139/23

पीएम विश्वकर्मा योजना से संवर रही शिल्पकारों की जिंदगी, मोहन लाल कुंभकार ने बनाए 03 हजार दीये

*17 सितंबर को ’आशीर्वाद का दीया’ जलाने की अपील*

रायपुर, 16 सितंबर 2026/ केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ’पीएम विश्वकर्मा योजना’ पारंपरिक शिल्पकारों और कारीगरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। बालोद जिले के ग्राम ओरमा के कुम्हार श्री मोहन लाल कुंभकार इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हैं, जिन्होंने योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने पारंपरिक हुनर को नया संबल दिया है।

श्री मोहन लाल अपने हाथों में मिट्टी के सुंदर नक्काशीदार दीये दिखाते हुए बताते हैं कि उन्होंने इस अवसर के लिए अल्प अवधि में ही लगभग 03 हजार विशेष दीये तैयार किए हैं।

*’17 सितंबर को जलाएं आशीर्वाद का दीया’*

श्री मोहन लाल ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि ’17 सितंबर को ’आशीर्वाद का दीया’ अवश्य जलाएं। मैं भी अपने घर में दीया जला रहा हूं और आप सब भी जलाएं। जब मेरे बनाए हुए यह दीये जगमगाएंगे, तो मुझे बड़ी खुशी होगी।

*योजना से मिला आर्थिक सहयोग और नई दिशा*

माटीकला शिल्पकार श्री मोहन लाल ने बताया कि ’पीएम विश्वकर्मा योजना’ के तहत उन्हें दी गई ट्रेनिंग से उनके हुनर में निखार आया है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी को महतारी वंदन योजना सहित अन्य छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का भी लाभ मिल रहा है और ’पीएम विश्वकर्मा योजना’ के माध्यम से मिले सहयोग से उनकी आर्थिक स्थिति जहाँ मजबूत हुई है वहीं उन्हें आजीविका का बेहतर साधन मिला है। उन्होंने पारंपरिक कारीगरों और विश्वकर्मा समुदाय के उत्थान के लिए योजना शुरू करने पर मुक्तकंठ से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताते हुए अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।

  • Related Posts

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम के गौसेवकों एवं अधिकारियों की ली बैठक

    गौधन की सुरक्षा, देखभाल एवं संरक्षण के लिए ठोस व्यवस्था बनाने के निर्देश   *ग्राम सरेखा में गौशाला के लिए उपयुक्त स्थल चयन के निर्देश*   रायपुर, 16 सितंबर 2026/…

    Read more

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ में महा-रक्तदान शिविर, युवाओं से आगे आने की अपील

    रायपुर,16 सितंबर 2026/ रक्तदान महादान एक ऐसा पुण्य कार्य है जो किसी ज़रूरतमंद को नया जीवन दे सकता है क्योंकि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प लैब में नहीं बनाया जा…

    Read more

    NATIONAL

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    जर्मनी में अमेरिका की सीक्रेट बैठक, इजराइल समेत 7 अरब देश शामिल; US बोला – मिडिल ईस्ट से नहीं हटेगी सेना

    जर्मनी में अमेरिका की सीक्रेट बैठक, इजराइल समेत 7 अरब देश शामिल; US बोला – मिडिल ईस्ट से नहीं हटेगी सेना

    मक्का एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन : सऊदी बोला- पवित्र जगहों पर टेढ़ी नजर डाली तो खैर नहीं

    मक्का एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन : सऊदी बोला- पवित्र जगहों पर टेढ़ी नजर डाली तो खैर नहीं

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय