Ro no D15139/23

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा होंगे मुख्य अतिथि, बलौदाबाजार चौपाटी सवा लाख दीयों से होगी जगमग

सेवा संकल्प अभियान का होगा भव्य शुभारंभ*

रायपुर, 16 सितम्बर 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के निर्बाध जनसेवा और समर्पण काल के पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संपूर्ण जिले में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। इस महाभियान का भव्य आगाज 17 सितंबर को श्आशीर्वाद का दीयाश् कार्यक्रम से होगा। बलौदाबाजार स्थित चौपाटी में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

*सवा लाख दीयों से रोशन होगी चौपाटी, बने 20 सेक्टर*

जिला स्तरीय कार्यक्रम के अंतर्गत चौपाटी स्थित जलाशय के फुटपाथ पर दीप प्रज्ज्वलन के लिए 20 अलग-अलग सेक्टर बनाए गए हैं, जिन्हें विभिन्न शासकीय विभागों को आवंटित किया गया है। 17 सितंबर को संध्या 7 बजे मुख्य अतिथि के आगमन के पश्चात एक साथ सवा लाख दीये प्रज्ज्वलित किए जाएंगे, जिससे चौपाटी का दृश्य अलौकिक और विहंगम हो उठेगा। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह द्वारा ‘विकसित भारत 2047’ का सामूहिक संकल्प भी लिया जाएगा।

*सांस्कृतिक कार्यक्रम और 11 लाख दीपों का महालक्ष्य*

समारोह के दौरान अपराह्न 4 बजे से सुप्रसिद्ध आर्केस्ट्रा टीम द्वारा संगीतमय भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी। जिला प्रशासन ने इस अभियान के तहत पूरे जिले में लगभग 11 लाख दीप प्रज्ज्वलित करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। इसके अंतर्गत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी अपने-अपने घरों में आशीर्वाद का दीया जलाएंगे। साथ ही, जिले की सभी ग्राम पंचायतों, शासकीय भवनों एवं कार्यालयों में भी सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन का आयोजन किया जाएगा।

  • Related Posts

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम के गौसेवकों एवं अधिकारियों की ली बैठक

    गौधन की सुरक्षा, देखभाल एवं संरक्षण के लिए ठोस व्यवस्था बनाने के निर्देश   *ग्राम सरेखा में गौशाला के लिए उपयुक्त स्थल चयन के निर्देश*   रायपुर, 16 सितंबर 2026/…

    Read more

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ में महा-रक्तदान शिविर, युवाओं से आगे आने की अपील

    रायपुर,16 सितंबर 2026/ रक्तदान महादान एक ऐसा पुण्य कार्य है जो किसी ज़रूरतमंद को नया जीवन दे सकता है क्योंकि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प लैब में नहीं बनाया जा…

    Read more

    NATIONAL

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    जर्मनी में अमेरिका की सीक्रेट बैठक, इजराइल समेत 7 अरब देश शामिल; US बोला – मिडिल ईस्ट से नहीं हटेगी सेना

    जर्मनी में अमेरिका की सीक्रेट बैठक, इजराइल समेत 7 अरब देश शामिल; US बोला – मिडिल ईस्ट से नहीं हटेगी सेना

    मक्का एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन : सऊदी बोला- पवित्र जगहों पर टेढ़ी नजर डाली तो खैर नहीं

    मक्का एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन : सऊदी बोला- पवित्र जगहों पर टेढ़ी नजर डाली तो खैर नहीं

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय