Ro no D15139/23

डीजे का संचालन निर्धारित मानकों के अनुरूप करने पर दिया गया जोर, उल्लंघन पर होगी कार्यवाही

 
शांति समिति की बैठक में स्वच्छता, सुरक्षा, यातायात, बिजली-पानी और ध्वनि नियंत्रण को लेकर दिए गए निर्देश
त्यौहारों को शांति और सौहार्दपूर्ण रूप  मनाने के लिए कलेक्टर ने की अपील
जिला जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित

अम्बिकापुर 16 सितम्बर 2026/   गणेश चतुर्थी, दशहरा, दीपावली एवं छठ पूजा सहित आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक कलेक्टर श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में  अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक और रामसिंह ठाकुर,  नगर निगम आयुक्त श्री विनय कुमार अग्रवाल, एस डी एम श्री बनसिंह नेताम , नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल, सहित  शांति समिति के सदस्य अन्य सामाजिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में त्यौहारों के दौरान कानून-व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाओं सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के सदस्यों एवं उत्सव समितियों के प्रतिनिधियों ने भी आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर अपने सुझाव रखे। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने कहा कि त्यौहार हमारी सामाजिक एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का अवसर हैं। इन्हें पूरे उत्साह के साथ मनाते हुए यह भी सुनिश्चित करें कि किसी नागरिक को असुविधा न हो और शांति एवं सौहार्द की भावना बनी रहे। प्रशासन, पुलिस, आयोजन समितियां और नागरिक आपसी समन्वय एवं सहयोग से कार्य करें। किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर उसका समाधान किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को त्यौहारों के दौरान स्वच्छता, पेयजल, विद्युत आपूर्ति तथा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही आयोजन समितियों से भी प्रशासन द्वारा निर्धारित सुरक्षा एवं व्यवस्था संबंधी मानकों का पालन करने की अपील की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि आगामी सभी त्योहारों के दौरान जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारु और सुरक्षित बनाए रखने के लिए आवश्यक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन के इंतजाम किए जाएंगे। शांति समिति के सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा उनके अनुरूप आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग निर्धारित मानकों के अनुरूप ही किया जाए। नियमों का उल्लंघन करने पर  कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पटाखा दुकान संचालकों से भी निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं नियमों का पालन करते हुए ही दुकान संचालित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के साथ-साथ नागरिकों और आयोजन समितियों की भी सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी लोग नियमों का पालन करते हुए पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सकें।

विसर्जन स्थलों पर रहेगी विशेष सुरक्षा
कलेक्टर ने गणेश एवं दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए उपयुक्त स्थलों का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए। विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम, आवश्यकता के अनुसार क्रेन तथा एसडीआरएफ की टीम की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। किसी भी आपदा या अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पहले से पूरी रखने के निर्देश दिए गए। त्योहारों के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक स्थानों पर बैरिकेडिंग, प्रमुख एवं भारी यातायात वाले मार्गों पर नियमित पेट्रोलिंग तथा शहर और बसाहट वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने को कहा गया। बच्चों एवं महिलाओं की सुरक्षा के लिए आवश्यकता के अनुसार महिला सुरक्षा कर्मियों की तैनाती पर भी चर्चा हुई।

तेज आवाज वाले डीजे पर रहेगी निगरानी
बैठक में डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों के अत्यधिक तेज आवाज में उपयोग का मुद्दा भी सदस्यों द्वारा प्रमुखता से उठाया गया। सदस्यों ने रिहायशी क्षेत्रों में तेज आवाज वाले डीजे पर आवश्यक कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि तेज ध्वनि से बुजुर्गों, बच्चों, हृदय रोगियों सहित संवेदनशील लोगों को परेशानी होती है। कलेक्टर ने निर्धारित नियमों के अनुरूप ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग को सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही धार्मिक आयोजनों में अश्लील गीतों के स्थान पर भक्तिपूर्ण एवं मर्यादित गीतों को प्रोत्साहित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन कराने के साथ सामाजिक जागरूकता और सहयोग भी जरूरी है, ताकि त्योहारों का वातावरण सभी के लिए सुखद और शांतिपूर्ण बना रहे।

बड़े पंडालों में सीसीटीवी और भंडारा स्थलों पर स्वच्छता
सुरक्षा की दृष्टि से बड़े गणेश एवं दुर्गा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने पर भी चर्चा हुई। कलेक्टर ने सक्षम पंडालों में सीसीटीवी व्यवस्था अनिवार्य  करने के निर्देश दिए, ताकि असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके। समितियों को पंडालों में सुरक्षा मानकों का पालन करने के लिए भी कहा गया। भंडारा आयोजित करने वाली समितियों एवं आयोजकों को आयोजन स्थल की साफ-सफाई की जिम्मेदारी तय करने तथा कार्यक्रम के बाद गंदगी न फैलने देने के निर्देश दिए गए। हुल्लड़बाजी पर प्रभावी नियंत्रण रखते हुए धार्मिक एवं सामाजिक सद्भाव बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया गया।

दशहरा, दीपावली और छठ के लिए भी विशेष व्यवस्था
कलेक्टर ने दशहरा पर्व पर रावण दहन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने तथा यातायात को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि दीपावली के दौरान अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए पटाखा गोदामों को शहर से बाहर किया गया है। निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने वाले दुकान संचालकों के लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने त्योहारों के दौरान नशे में उत्पात करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई करने के साथ ईव-टीजिंग और चेन स्नैचिंग जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। छठ पूजा के दौरान पूजा स्थलों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की संभावित उपस्थिति को देखते हुए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं अन्य दलों की तैनाती, भीड़ नियंत्रण तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए विशेष इंतजाम करने को कहा गया। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों एवं आयोजन समितियों से प्रशासन और पुलिस का सहयोग करने तथा त्योहारों को अनुशासन, भाईचारे, आपसी सम्मान और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रस्तावित अंबिकापुर आगमन की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा

    सुरक्षा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश भफौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं की ली जानकारी अम्बिकापुर 16 सितम्बर 2026/    कलेक्टर श्री…

    Read more

    कच्ची दीवारों से पक्के सपनों तकः पीएम आवास ने बदली आवासहीन परिवारों की जिंदगी

    सुरक्षित छत ने दूर की बारिश, ठंड और गर्मी की चिंता, बच्चों की पढ़ाई से लेकर महिलाओं की सुरक्षा तक मिला स्थायी सहारा अम्बिकापुर 16 सितम्बर 2026/    कभी मिट्टी…

    Read more

    NATIONAL

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    जर्मनी में अमेरिका की सीक्रेट बैठक, इजराइल समेत 7 अरब देश शामिल; US बोला – मिडिल ईस्ट से नहीं हटेगी सेना

    जर्मनी में अमेरिका की सीक्रेट बैठक, इजराइल समेत 7 अरब देश शामिल; US बोला – मिडिल ईस्ट से नहीं हटेगी सेना

    मक्का एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन : सऊदी बोला- पवित्र जगहों पर टेढ़ी नजर डाली तो खैर नहीं

    मक्का एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन : सऊदी बोला- पवित्र जगहों पर टेढ़ी नजर डाली तो खैर नहीं

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय