Ro no D15139/23

आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की उत्कृष्ट फोटो एवं रील बनाने वालों को किया जाएगा सम्मानित

30 से 40 सेकंड की वीडियो रील एवं उत्कृष्ट फोटो जिला जनसंपर्क कार्यालय में जमा कर सकेंगे प्रतिभागी

 

धमतरी, 16 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के साथ होगा। इस अवसर पर जिलेभर में दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा, समर्पण और जनभागीदारी का संदेश दिया जाएगा। अभियान के तहत जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों, आवासीय परिसरों, घाटों, तालाबों, ग्रामों एवं नगरीय क्षेत्रों सहित विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।

 

रूद्रेश्वर मंदिर घाट में होगा जिले का मुख्य कार्यक्रम

 

जिले का मुख्य कार्यक्रम 17 सितंबर को शाम 7 बजे रूद्रेश्वर मंदिर घाट, रूद्री में आयोजित किया जाएगा। यहां बड़ी संख्या में दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इसके साथ ही कर्णेश्वर महादेव मंदिर सिहावा, विंध्यवासिनी मंदिर धमतरी और अंगारमोती माता मंदिर गंगरेल सहित जिले के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर भी दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।

 

जिले के चारों विकासखण्डों में ग्राम पंचायतों, गांवों, चौक-चौराहों, घाटों, तालाबों, शासकीय कार्यालय परिसरों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, स्कूल-कॉलेज परिसरों, प्रधानमंत्री जनमन आवास, अटल आवास, विभिन्न प्रतिष्ठानों तथा घर-घर में भी दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। नागरिकों की सहभागिता से जिलेभर में सेवा, समर्पण और संकल्प का संदेश प्रसारित किया जाएगा।

 

उत्कृष्ट फोटो एवं रील बनाने वालों को किया जाएगा सम्मानित

 

‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के दौरान आकर्षक एवं उत्कृष्ट फोटो तथा वीडियो रील बनाने वाले प्रतिभागियों को जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया जाएगा। प्रतिभागी कार्यक्रम से संबंधित 30 से 40 सेकंड की वीडियो रील एवं उत्कृष्ट फोटो जिला जनसंपर्क कार्यालय, कलेक्टोरेट परिसर, धमतरी में जमा कर सकते हैं।

 

नागरिक अपने गांव, मोहल्ले, मंदिर, घाट, तालाब, स्कूल-कॉलेज, शासकीय परिसर अथवा घर में आयोजित दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम के सार्थक एवं आकर्षक फोटो और वीडियो भी भेज सकते हैं। प्राप्त प्रविष्टियों में से उत्कृष्ट फोटो एवं रील का चयन कर संबंधित प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।

 

जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनने तथा दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा, समर्पण एवं जनभागीदारी की भावना को सशक्त बनाने की अपील की है।

  • Related Posts

    नि:शुल्क सहायक उपकरण के लिए मूल्यांकन शिविर 21 से 24 सितम्बर तक

    – पात्र वरिष्ठजनों एवं दिव्यांगजनों से मूल्यांकन शिविर में शामिल होने की अपील*   राजनांदगांव 16 सितम्बर 2026। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र…

    Read more

    निगम द्वारा शहर में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने लगातार किए जा रहे कार्य

    राजनांदगांव 16 सितम्बर 2026। नगर पालिक निगम राजनांदगांव के बजट में प्रावधान के अनुसार शहर के उद्यानों के जीर्णोद्धार की प्रक्रिया की जा रही है। उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ खोला नया मोर्चा, सरकारी खरीद से कनाडाई सामान हटाने का आदेश

    ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ खोला नया मोर्चा, सरकारी खरीद से कनाडाई सामान हटाने का आदेश

    रूसी तेल खरीद पर 100% टैरिफ: अमेरिकी बिल से भारत के लिए कैसे बढ़ सकती हैं मुश्किलें?

    रूसी तेल खरीद पर 100% टैरिफ: अमेरिकी बिल से भारत के लिए कैसे बढ़ सकती हैं मुश्किलें?

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला