Ro no D15139/23

सेवा संकल्प अभियान के तहत मगरलोड क्षेत्र में एग्रीस्टेक के लिए विशेष शिविर

 

सहकारी समितियों में 17 से 19 सितंबर तक किसानों को मिलेगी एग्रीस्टेक संबंधी सुविधा

धमतरी, 17 सितंबर 2026/ सेवा, सुशासन और जनसुविधाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में ‘सेवा संकल्प अभियान— वर्ष सेवा’ के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में मगरलोड क्षेत्र में किसानों को एग्रीस्टेक कार्ययोजना से जोड़ने तथा आवश्यक प्रक्रिया में सहयोग प्रदान करने के लिए सहकारी समितियों में विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। ये शिविर 17, 18 एवं 19 सितंबर 2026 को प्रातः 10 बजे से निर्धारित सहकारी समितियों में आयोजित होंगे।

शिविरों का उद्देश्य किसानों को एग्रीस्टेक से संबंधित कार्यों में आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना तथा कृषि संबंधी जानकारी एवं सेवाओं को सुगम बनाना है। शिविरों में संबंधित क्षेत्र के अधिकारी-कर्मचारी, कृषक मित्र एवं कोटवार उपस्थित रहकर किसानों को आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे।

मगरलोड क्षेत्र में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति सिंगपुर के अंतर्गत गिरोलाडीह, बोईरगांव, मोहेरा एवं मुरूमडीह के किसानों के लिए शिविर आयोजित होगा। यहां ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री देवेन्द्र नेताम, पटवारी श्री चैतन्य नेताम एवं सीएससी संचालक श्री विष्णु निर्मलकर सहयोग देंगे।

इसी प्रकार प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मुलगांव में मुलगांव, पिपरौद एवं सरईरूख क्षेत्र के किसानों के लिए शिविर होगा। यहां ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री गुलाब नेताम, पटवारी श्री कमलनारायण ध्रुव एवं सीएससी संचालक श्री लेमन साहू उपस्थित रहेंगे।

प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मगरलोड में मगरलोड एवं बुढाराव क्षेत्र के किसानों के लिए शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें श्री सूरज कुमार देवांगन, पटवारी श्री हलेश्वर नेताम एवं सीएससी संचालक श्री भारत निषाद सहयोग करेंगे।

वहीं प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति बेलरदोना में जलकुंभी क्षेत्र के किसानों के लिए विशेष शिविर आयोजित होगा। यहां श्री वेदव्यास सूर्यवंशी, पटवारी श्री अंकुर ध्रुव एवं सीएससी संचालक सहयोग प्रदान करेंगे।

प्रशासन ने संबंधित क्षेत्र के किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने नजदीकी शिविर स्थल पर पहुंचकर एग्रीस्टेक संबंधी कार्यों का लाभ उठाएं। ‘सेवा संकल्प अभियान—25 वर्ष सेवा’ के माध्यम से शासन की सेवाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने और किसानों सहित ग्रामीण नागरिकों को आवश्यक सुविधाएं सहज रूप से उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

  • Related Posts

    लोकभवन में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

      रायपुर, 17 सितंबर 2026/लोकभवन में आज भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी ने भगवान विश्वकर्मा का…

    Read more

    सेवा से सशक्तिकरण तक-बदलती जिंदगी की कहानियां लिख रहा सेवा संकल्प अभियान

      शासकीय योजनाओं का लाभ बन रहा महिलाओं के आत्मविश्वास, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का आधार • डॉ. दानेश्वरी संभाकर • उप संचालक रायपुर, 17 सितंबर 2026/छत्तीसगढ़ में जनसेवा का अर्थ…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ खोला नया मोर्चा, सरकारी खरीद से कनाडाई सामान हटाने का आदेश

    ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ खोला नया मोर्चा, सरकारी खरीद से कनाडाई सामान हटाने का आदेश

    रूसी तेल खरीद पर 100% टैरिफ: अमेरिकी बिल से भारत के लिए कैसे बढ़ सकती हैं मुश्किलें?

    रूसी तेल खरीद पर 100% टैरिफ: अमेरिकी बिल से भारत के लिए कैसे बढ़ सकती हैं मुश्किलें?

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला