
*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देशभर में “आशीर्वाद का दीया” जलाकर मनाया गया उत्सव*
*रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा है कि भाजपा का “आशीर्वाद का दीया” जलाकर देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामना के साथ अपना आशीर्वाद दिया है। श्री देव ने कहा कि देशभर में “आशीर्वाद का दीया” जलाकर कार्यकर्ताओं ने उत्सव मनाया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जनता के आशीर्वाद और विश्वास को सहेजने का पवित्र संकल्प है। प्रधानमंत्री श्री मोदी की दृढ़ इच्छा शक्ति और कुशल नेतृत्व में आज देश विकसित भारत की संकल्पना के साथ आगे बढ़ रहा है। श्री देव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि आज श्री मोदी के नेतृत्व में देश में चहुँओर विकास हो रहा है। हम श्री मोदी के नेतृत्व काम कर रहे हैं। आज पूरी दुनिया श्री मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा कर रही है।
——————-








