Ro no D15139/23

आशीर्वाद का दीया से जगमगाया मां बम्लेश्वरी मंदिर प्रांगण

*सेवा संकल्प अभियान*

 

*- डोंगरगढ़ में 51 हजार से अधिक दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा को किया स्मरण*

 

राजनांदगांव 17 सितम्बर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अवसर पर जिले की धर्मनगरी डोंगरगढ़ स्थित प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर प्रांगण में आज आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में 51 हजार से अधिक दीप प्रज्वलित किए गए। असंख्य दीपों से जगमगाता मंदिर परिसर श्रद्धा, सेवा और संकल्प के भाव से आलोकित नजर आया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, श्रद्धालुओं एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता की। आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, जनकल्याण और समाज के प्रति समर्पण की भावना को अभिव्यक्त किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की सेवा यात्रा को भी स्मरण किया गया।

मां बम्लेश्वरी मंदिर परिसर में प्रज्वलित 51 हजार से अधिक दीपों ने सेवा के संकल्प को प्रतीकात्मक रूप से प्रकाश प्रदान किया। दीप प्रज्वलन के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव, सेवा कार्यों के प्रति प्रतिबद्धता तथा विकसित और सशक्त समाज के निर्माण के संकल्प को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए दीप प्रज्वलित किए। मंदिर परिसर में एक साथ हजारों दीपों के प्रज्वलन से मनोहारी एवं आध्यात्मिक वातावरण निर्मित हुआ। इस अवसर पर मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की और सेवा संकल्प की भावना के साथ दीप प्रज्वलित किए। इस अवसर पर नगर पालिका के अध्यक्ष श्री रमन डोंगरे, पूर्व विधायक श्री विनोद खांडेकर, पूर्व विधायक श्री राम जी भारती, नगर पालिका के उपाध्यक्ष, एसडीएम डोंगरगढ़ श्री अक्षय दोषी, सीएमओ श्री राजेश तिवारी, समस्त पार्षदगण, मंदिर समिति के अध्यक्ष समस्त समाज के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक उपस्थित कार्यक्रम में शामिल हुए।

  • Related Posts

    जब पैरों ने जलाया उम्मीद का दीप, हाथों ने साथ छोड़ा तो हौसलों ने थाम ली रोशनी, रुद्रेश्वर घाट पर वर्षा ने पैरों से प्रज्वलित किया दीप

    धमतरी, 17 सितंबर 2026। रुद्रेश्वर घाट पर शाम की रोशनी धीरे-धीरे गहराने लगी थी। नदी की लहरें अपनी गति से बह रही थीं और घाट ‘सेवा संकल्प अभियान’ के शुभारंभ…

    Read more

    आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया रूद्रेश्वर मंदिर घाट

    सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर में दीप प्रज्ज्वलित कर नागरिकों ने व्यक्त की सहभागिता   सेवा संकल्प अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ खोला नया मोर्चा, सरकारी खरीद से कनाडाई सामान हटाने का आदेश

    ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ खोला नया मोर्चा, सरकारी खरीद से कनाडाई सामान हटाने का आदेश

    रूसी तेल खरीद पर 100% टैरिफ: अमेरिकी बिल से भारत के लिए कैसे बढ़ सकती हैं मुश्किलें?

    रूसी तेल खरीद पर 100% टैरिफ: अमेरिकी बिल से भारत के लिए कैसे बढ़ सकती हैं मुश्किलें?

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला