Ro no D15139/23

आशीर्वाद के दीयों से जगमग हुआ राजनांदगांव जिला

सेवा यात्रा को समर्पित दीपों से रोशन हुए गांव और शहर

 

*- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों की सेवा यात्रा को समर्पित रहा दीप प्रज्वलन कार्यक्रम*

 

*- शासकीय संस्थानों से लेकर हितग्राहियों के घरों तक जगमगाए दीप*

 

राजनांदगांव 17 सितम्बर 2026। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा यात्रा को समर्पित जनभागीदारी का उत्सव आज जिलेभर में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में जिले के शासकीय-अर्धशासकीय कार्यालयों, विभिन्न शासकीय प्रतिष्ठानों तथा सार्वजनिक स्थलों पर दीप प्रज्वलित कर सेवा, सुशासन और जनकल्याण के प्रति संकल्प व्यक्त किया गया।

जिले के सभी शासकीय एवं अर्धशासकीय कार्यालयों तथा भवनों में दीप प्रज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी से कार्यालय परिसर और सार्वजनिक स्थल एक साथ जगमगा उठे। यह आयोजन शासकीय संस्थाओं और आमजन के बीच जनभागीदारी की भावना को और मजबूत करने वाला रहा।

 

*25 ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत दीप प्रज्वलन से दिखी सामूहिक सहभागिता -*

 

जिले की 25 ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत दीप प्रज्वलित कर जनभागीदारी का विशेष संदेश दिया गया। ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए पंचायत भवनों सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर दीप प्रज्वलित किए। गांवों में दीपों की रोशनी के माध्यम से सेवा और जनकल्याण की भावना को अभिव्यक्त किया गया।

 

*जनहितकारी योजनाओं के हितग्राहियों ने अपने घरों में जलाए दीप -*

 

प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों ने भी इस आयोजन में अपनी सहभागिता निभाई। हितग्राहियों ने अपने घरों में दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा के अवसर पर शुभकामनाएं प्रेषित की। योजनाओं से जीवन में आए सकारात्मक बदलावों के साथ हितग्राहियों की सहभागिता ने कार्यक्रम को जन-जन से जोडऩे का कार्य किया।

 

*आशीर्वाद के दीपों से सार्वजनिक स्थल भी हुए रोशन -*

 

आशीर्वाद का दीया का यह उत्सव जिले के विभिन्न सार्वजनिक एवं जनसेवा से जुड़े स्थलों तक पहुंचा। पीडीएस दुकानों, आरोग्य मंदिरों, गैस विक्रय केन्द्रों, जन औषधि केन्द्रों, पंचायत भवनों सहित अन्य शासकीय प्रतिष्ठानों में दीप प्रज्वलित किए गए। इसके साथ ही बांधों, पुलों एवं अमृत सरोवरों के तट पर भी दीप जलाकर सेवा एवं जनकल्याण की भावना के प्रति शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

इस अवसर पर जिलेभर में लोगों ने उत्साह के साथ सहभागिता निभाते हुए दीप प्रज्वलित किए। शहर से लेकर गांवों तक दीपों की रोशनी ने जनभागीदारी, सेवा और संकल्प की भावना को अभिव्यक्त किया। आज से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान के दौरान जिले में शासकीय योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों से जुड़े हितग्राहियों और आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए सेवा भावना को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

  • Related Posts

    जब पैरों ने जलाया उम्मीद का दीप, हाथों ने साथ छोड़ा तो हौसलों ने थाम ली रोशनी, रुद्रेश्वर घाट पर वर्षा ने पैरों से प्रज्वलित किया दीप

    धमतरी, 17 सितंबर 2026। रुद्रेश्वर घाट पर शाम की रोशनी धीरे-धीरे गहराने लगी थी। नदी की लहरें अपनी गति से बह रही थीं और घाट ‘सेवा संकल्प अभियान’ के शुभारंभ…

    Read more

    आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया रूद्रेश्वर मंदिर घाट

    सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर में दीप प्रज्ज्वलित कर नागरिकों ने व्यक्त की सहभागिता   सेवा संकल्प अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ खोला नया मोर्चा, सरकारी खरीद से कनाडाई सामान हटाने का आदेश

    ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ खोला नया मोर्चा, सरकारी खरीद से कनाडाई सामान हटाने का आदेश

    रूसी तेल खरीद पर 100% टैरिफ: अमेरिकी बिल से भारत के लिए कैसे बढ़ सकती हैं मुश्किलें?

    रूसी तेल खरीद पर 100% टैरिफ: अमेरिकी बिल से भारत के लिए कैसे बढ़ सकती हैं मुश्किलें?

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला