Ro no D15139/23

सेवा संकल्प अभियान: नारायणपुर में पीएम आवासों पर जले दीप

*हितग्राहियों ने प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना की*

रायपुर, 18 सितंबर 2026/

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 25 साल सेवा के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नारायणपुर जिले में जन-उत्साह का अनूठा माहौल देखने को मिला। जनपद पंचायत नारायणपुर की विभिन्न ग्राम पंचायतों में ‘प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण’ के अंतर्गत निर्मित पक्के मकानों में भव्य दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

नवनिर्मित पक्के मकानों में निवास कर रहे हितग्राही परिवारों ने अपने-अपने आशियानों को दीपों की कतारों से सजाया और सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को सेवा के 25 वर्षों की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की प्रार्थना की।

*सुरक्षित आशियाना मिलने पर जताया आभार*

योजना के लाभान्वित परिवारों ने खुशी साझा करते हुए कहा कि ‘प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण’ ने उनके वर्षों पुराने पक्के घर के सपने को साकार किया है। हितग्राहियों का कहना था कि इस योजना से उन्हें न केवल एक सुरक्षित और सम्मानजनक छत मिली है, बल्कि यह नया आवास उनके परिवार के बेहतर और खुशहाल भविष्य का मजबूत आधार बना है।

*सेवा और जनभागीदारी का सशक्त संदेश*

सेवा संकल्प अभियान का यह आयोजन ग्रामीण अंचल में शासकीय योजनाओं से आए जमीनी बदलाव और खुशहाली को प्रदर्शित करने का माध्यम बना। इस अवसर पर दीप प्रज्वलन के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा, सम्मान और जनभागीदारी का एक सकारात्मक और प्रेरणादायक संदेश प्रसारित किया गया।

  • Related Posts

    छात्र दुर्घटना बीमा योजना अंतर्गत 3 विद्यार्थियों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर पालकों को एक-एक लाख रूपए की दी गई आर्थिक सहायता

    राजनांदगांव 18 सितम्बर 2026। जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रवास सिंह बघेल ने छात्र दुर्घटना बीमा योजना अंतर्गत जिले के 3 विद्यार्थियों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर पालकों को आर्थिक…

    Read more

    सांसद संतोष पाण्डेय ने दिव्यांगजनों को पेट्रोल चलित स्कूटी प्रदान की

    *सेवा संकल्प अभियान*   राजनांदगांव 18 सितम्बर 2026। सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत कलेक्टोरेट परिसर में सांसद निधि से जनपद पंचायत राजनांदगांव के ग्राम धर्मापुर निवासी…

    Read more

    NATIONAL

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर