Ro no D15139/23

पक्के मकान ने दिया सुरक्षा और सुकून, सनातन प्रसाद का वर्षों पुराना सपना हुआ पूरा

’अब बारिश में छत टपकने और सांप-बिच्छू का डर नहीं, पक्के मकान में सुरक्षित हुआ परिवार का जीवन- सनातन प्रसाद
कोरबा 18 सितम्बर 2026/
कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी श्री सनातन प्रसाद पाठक के लिए पक्का मकान केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि परिवार के सुरक्षित और सुखद जीवन की नई शुरुआत है। ठेका मजदूरी का कार्य करने वाले श्री पाठक पहले अपनी पत्नी श्रीमती विजय लक्ष्मी पाठक और परिवार के साथ कच्चे मकान में रहते थे। छप्पर से बने घर की हर बरसात उनके लिए चिंता लेकर आती थी। बार-बार मरम्मत के बावजूद घर को सुरक्षित रखना मुश्किल होता था।
श्री पाठक बताते हैं कि कच्चे मकान में रहने के दौरान बरसात के दिनों में छत से पानी टपकता था। दीवारों और फर्श में सीलन आ जाने से घर के भीतर रहना परेशानी भरा हो जाता था। मिट्टी के घर में जहरीले सांप-बिच्छुओं का डर भी हमेशा बना रहता था। सीमित आमदनी में बार-बार मकान की मरम्मत कराना भी उनके लिए आसान नहीं था। ऐसे में परिवार के लिए एक मजबूत और सुरक्षित घर का सपना लंबे समय से मन में था।
योजना का लाभ मिलने के बाद यह सपना हकीकत में बदल गया। अब श्री सनातन प्रसाद पाठक अपने परिवार के साथ पक्के मकान में सुरक्षित और सुकून भरा जीवन व्यतीत कर रहे हैं। वे कहते हैं, “पहले कच्चे घर में बहुत दिक्कत होती थी। बारिश में छत से पानी टपकता था, दीवार और फर्श में सीलन रहती थी। मिट्टी के घर में सांप-बिच्छू आने का डर भी लगा रहता था। घर की मरम्मत में बार-बार खर्च करना पड़ता था। अब हमारा पक्का मकान बन गया है। बारिश में पानी टपकने या घर को नुकसान होने की चिंता नहीं रहती। परिवार के साथ अपने घर में बहुत अच्छा और सुरक्षित महसूस होता है।”
पक्का मकान मिलने से श्री पाठक के परिवार को केवल बेहतर आवास ही नहीं मिला, बल्कि वर्षों से चली आ रही असुविधाओं से भी राहत मिली है। अब उनका घर मौसम की मार से सुरक्षित है और परिवार निश्चिंत होकर अपने पक्के आशियाने में जीवन बिता रहा है। श्री पाठक इस योजना से लाभान्वित होने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी  और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय  के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहते हैं कि सरकार की आवास योजना ने उनके परिवार के उस सपने को पूरा किया है, जिसे वे लंबे समय से अपने मन में संजोए हुए थे।

  • Related Posts

    धमतरी फैम ट्रिप 2026 का समापन, टूर ऑपरेटर्स एवं पर्यटन क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने जाना धमतरी का पर्यटन वैभव

    धमतरी, 18 सितंबर 2026। धमतरी जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने तथा जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों को राज्य एवं देश के पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के उद्देश्य से…

    Read more

    धमतरी के 17 खिलाड़ी राज्य स्तरीय योगासन चैंपियनशिप में दिखाएंगे प्रतिभा

    कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना   धमतरी18 सितंबर 2026 । योग को केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मविश्वास के संतुलन का माध्यम…

    Read more

    NATIONAL

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर