Ro no D15139/23

शासकीय योजनाओं से संवर रही वर्षा यादव की जिंदगी, आजीविका के साथ बढ़ा आत्मनिर्भरता का भरोसा

समूह से मिली ताकत, बैंक ऋण से शुरू किया कारोबार; किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं वर्षा यादव
उज्ज्वला ने दूर किया धुंआ, बिहान ने खोला आत्मनिर्भरता का रास्ता –  वर्षा यादव

कोरबा 18 सितम्बर 2026/
ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आजीविका से जोड़ने के प्रयासों से परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हो रहा है। ग्राम बिर्रा, विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा की श्रीमती वर्षा यादव भी इन योजनाओं का लाभ लेकर अपनी आजीविका को मजबूत कर रही हैं। बिहान योजना के अंतर्गत कैलाश स्व सहायता समूह से जुड़कर उन्होंने आर्थिक गतिविधि की शुरुआत की। समूह के माध्यम से मिले सीआईएफ फंड और बैंक ऋण की सहायता से आज वे किराना दुकान का संचालन कर रही हैं। नियमित आय के इस साधन से परिवार की जरूरतों को पूरा करने में उन्हें सहयोग मिल रहा है और वे आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रही हैं।

श्रीमती वर्षा यादव बताती हैं कि स्व सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्हें अपनी क्षमता के अनुसार काम शुरू करने का अवसर मिला। सीआईएफ फंड से मिली सहायता और बैंक लोन के माध्यम से किराना दुकान शुरू की। दुकान से होने वाली आमदनी उनके परिवार के लिए उपयोगी सहारा बनी है। वे कहती हैं, “समूह से जुड़ने के बाद मुझे आगे बढ़ने का अवसर मिला। सीआईएफ फंड और बैंक लोन की मदद से किराना दुकान शुरू की। अब दुकान से हर माह 15 हजार से अधिक की आमदनी होती है और मैं परिवार की जरूरतों को पूरा करने में अपना योगदान दे पा रही हूं। अपने पैरों पर खड़े होकर काम करने से आत्मविश्वास भी बढ़ा है।”
शासन की उज्ज्वला योजना से मिले गैस कनेक्शन ने उनके घरेलू जीवन को भी सुविधाजनक बनाया है। पहले भोजन तैयार करने के लिए लकड़ी एकत्र करनी पड़ती थी और चूल्हे के धुएं के बीच खाना बनाना पड़ता था। अब गैस चूल्हे से कम समय में भोजन तैयार हो जाता है। लकड़ी जुटाने में लगने वाला समय बचने से वे अपनी दुकान और परिवार से जुड़े अन्य कार्यों के लिए समय निकाल पाती हैं। श्रीमती वर्षा कहती हैं, “उज्ज्वला गैस मिलने से घर का काम बहुत आसान हो गया है। अब लकड़ी लेने जाने की जरूरत नहीं पड़ती और धुएं से भी राहत मिली है। जल्दी खाना बन जाता है, जिससे समय की बचत होती है।”
आज श्रीमती वर्षा यादव अपनी किराना दुकान के माध्यम से आय अर्जित कर रही हैं और परिवार की आर्थिक जरूरतों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। बिहान के स्व सहायता समूह से मिली आर्थिक गतिविधि की राह और उज्ज्वला योजना से मिली घरेलू सुविधा ने उनके दैनिक जीवन को सहज बनाया है। वे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं कि शासन की योजनाओं से उन्हें आगे बढ़ने, अपनी आजीविका मजबूत करने और परिवार के लिए बेहतर भविष्य बनाने का अवसर मिला है।

  • Related Posts

    धमतरी फैम ट्रिप 2026 का समापन, टूर ऑपरेटर्स एवं पर्यटन क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने जाना धमतरी का पर्यटन वैभव

    धमतरी, 18 सितंबर 2026। धमतरी जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने तथा जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों को राज्य एवं देश के पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के उद्देश्य से…

    Read more

    धमतरी के 17 खिलाड़ी राज्य स्तरीय योगासन चैंपियनशिप में दिखाएंगे प्रतिभा

    कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना   धमतरी18 सितंबर 2026 । योग को केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मविश्वास के संतुलन का माध्यम…

    Read more

    NATIONAL

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर