Ro no D15139/23

सेवा संकल्प अभियान में छात्राओं ने दिया अधिकार, कर्तव्य और जनभागीदारी का संदेश

 

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से संविधान के मूल्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

रायपुर , 19 सितम्बर 2026/ सेवा, जागरूकता और जनभागीदारी की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय, सूरजपुर में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने प्रभावशाली अभिनय और सरल संवादों के माध्यम से संवैधानिक अधिकारों, मौलिक कर्तव्यों, सामाजिक सहभागिता तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्राओं ने बताया कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार प्रदान करता है। साथ ही संविधान नागरिकों को राष्ट्र और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। छात्राओं ने संविधान की प्रस्तावना में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों को सहज एवं रोचक तरीके से प्रस्तुत करते हुए सामाजिक समरसता, आपसी सद्भाव, राष्ट्र की एकता एवं अखंडता और सभी नागरिकों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।
प्रस्तुति में छात्राओं ने मौलिक अधिकारों के साथ मौलिक कर्तव्यों की जानकारी देते हुए संविधान का सम्मान करने, सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा, पर्यावरण संरक्षण, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने और समाज में भाईचारे की भावना को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अधिकारों के प्रति जागरूकता के साथ कर्तव्यों का पालन ही जिम्मेदार नागरिकता की पहचान है।

जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर बढ़ाई जागरूकता

नुक्कड़ नाटक के दूसरे प्रमुख विषय के रूप में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। छात्राओं ने अभिनय के माध्यम से बताया कि कई बार योजनाओं की जानकारी के अभाव में पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित रह जाते हैं। ऐसे में जागरूक नागरिकों और युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने आसपास के जरूरतमंद और पात्र लोगों तक योजनाओं की सही जानकारी पहुंचाने तथा उन्हें संबंधित विभाग एवं कार्यालय से संपर्क कर लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

प्रस्तुति में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक स्वावलंबन से जुड़े शासकीय प्रयासों की उपयोगिता को भी रेखांकित किया गया। छात्राओं ने संदेश दिया कि शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में जनजागरूकता और जनभागीदारी महत्वपूर्ण कड़ी है। युवा वर्ग योजनाओं की सही जानकारी साझा कर भ्रम एवं गलत सूचनाओं को दूर करने तथा जरूरतमंद लोगों को आवेदन प्रक्रिया और संबंधित विभाग तक पहुंचने में सहयोग कर सामाजिक बदलाव में सक्रिय भागीदारी निभा सकता है।

कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं ने ‘जागरूक नागरिक—सशक्त समाज’ का संदेश देते हुए सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी से जोड़ने का सार्थक प्रयास किया।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आरा में नर्सिंग कौशल कॉलेज का किया लोकार्पण, अत्याधुनिक सुविधाओं का लिया जायजा

    ’नर्सिंग शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती, आधुनिक लैब एवं सिमुलेशन सेंटर से विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण का बेहतर अवसर’ जशपुरनगर 15 नवंबर 2026/’ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव…

    Read more

    जनजातीय गौरव दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का जशपुर में हुआ लाइव वेबकास्ट

    जशपुरनगर 15 नवंबर 2026/ जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से वर्चुअल माध्यम से दिए गए संबोधन का जशपुर जिले में भी…

    Read more

    NATIONAL

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप