Ro no D15139/23

सेरेब्रल पाल्सी से प्रभावित बच्चों के लिए संवेदनशील पहल, सी.पी. चेयर से आसान होगा रोजमर्रा का जीवन

 

फिजिकल रेफरल रिहैबिलिटेशन सेंटर ने बहु दिव्यांग बालिका गृह के बच्चों को उनकी जरूरत के अनुरूप उपलब्ध कराई विशेष चेयर

रायपुर/19 सितम्बर 2026/ दिव्यांग बच्चों के लिए छोटी-सी सुविधा भी उनके दैनिक जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है। इसी संवेदनशील सोच के साथ फिजिकल रेफरल रिहैबिलिटेशन सेंटर, माना कैम्प, रायपुर द्वारा बहु दिव्यांग बालिका गृह में निवासरत सेरेब्रल पाल्सी से प्रभावित बच्चों के लिए उनकी विशेष आवश्यकताओं के अनुरूप सी.पी. चेयर (Cerebral Palsy Chair) उपलब्ध कराई गई। यह विशेष चेयर बच्चों को बैठने के दौरान आवश्यक सहारा और स्थिरता देने के साथ भोजन, अध्ययन और अन्य दैनिक गतिविधियों को अधिक सहज बनाने में मदद करेगी।

सेरेब्रल पाल्सी से प्रभावित बच्चों को शरीर की उचित स्थिति बनाए रखने और लंबे समय तक सुरक्षित एवं आरामदायक ढंग से बैठने में कठिनाई हो सकती है। ऐसे में उनकी शारीरिक आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार की गई सी.पी. चेयर उचित पोस्चर सपोर्ट प्रदान करती है। इससे बच्चों को दैनिक गतिविधियों में बेहतर सहभागिता के अवसर मिलते हैं और पुनर्वास प्रक्रिया को भी अधिक प्रभावी बनाने में सहायता मिलती है।

फिजिकल रेफरल रिहैबिलिटेशन सेंटर द्वारा बच्चों की आवश्यकताओं का आकलन कर उनके लिए उपयुक्त मॉडिफाइड सी.पी. चेयर उपलब्ध कराई गई। चेयर बच्चों को सही पोस्चर बनाए रखने, शरीर को आवश्यक स्थिरता देने तथा बैठने से जुड़ी गतिविधियों को अधिक सुविधा के साथ करने में सहयोग करेगी।

यह पहल दिव्यांग बच्चों की व्यक्तिगत जरूरतों को समझते हुए उन्हें आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराने और उनके जीवन को अधिक सहज एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है। उचित सहारा और अनुकूल सुविधाएं मिलने से बच्चों की दैनिक गतिविधियों में सहभागिता बढ़ाने, आत्मविश्वास विकसित करने और पुनर्वास प्रक्रिया को मजबूत करने में मदद मिलती है।

बहु दिव्यांग बालिका गृह के बच्चों के लिए सी.पी. चेयर की उपलब्धता केवल एक सहायक उपकरण प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उनकी गरिमा, सुविधा, सहभागिता और बेहतर जीवन की दिशा में सहयोग का माध्यम है। दिव्यांग बच्चों की आवश्यकताओं के अनुरूप इस प्रकार की पहल समावेशी और संवेदनशील समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आरा में नर्सिंग कौशल कॉलेज का किया लोकार्पण, अत्याधुनिक सुविधाओं का लिया जायजा

    ’नर्सिंग शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती, आधुनिक लैब एवं सिमुलेशन सेंटर से विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण का बेहतर अवसर’ जशपुरनगर 15 नवंबर 2026/’ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव…

    Read more

    जनजातीय गौरव दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का जशपुर में हुआ लाइव वेबकास्ट

    जशपुरनगर 15 नवंबर 2026/ जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से वर्चुअल माध्यम से दिए गए संबोधन का जशपुर जिले में भी…

    Read more

    NATIONAL

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप