Ro no D15139/23

रणजीता स्टेडियम से गूंजा सेवा संकल्प का संदेश, शहर से गांव तक जगमगाए दीप

महाराजा चौक, गौरव पथ, बिरसा मुंडा चौक सहित प्रमुख स्थानों पर दीप प्रज्वलन
1.40 लाख से अधिक स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने भी जलाया ‘आशीर्वाद का एक दीया’
जशपुरनगर 18 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के प्रथम दिवस 17 सितंबर को संध्या समय 7 बजे जशपुर जिले में ‘आशीर्वाद का एक दीया’ कार्यक्रम के माध्यम से शहर से गांव तक जनभागीदारी का संदेश गूंजा। जिले में 5 लाख दीप प्रज्वलित करने के लक्ष्य के साथ आयोजित कार्यक्रम में रणजीता स्टेडियम, गौरव पथ, महाराजा चौक, दिलीप सिंह जूदेव प्रतिमा चौक और बिरसा मुंडा चौक सहित प्रमुख स्थानों पर दीप प्रज्वलित किए गए। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, पार्षदगण श्री देवधन नायक, श्री सुधीर पाठक, श्री राजेश गुप्ता एवं श्रीमती शैलेन्द्री यादव, एल्डरमैन श्रीमती नीतू गुप्ता, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, श्री कृष्ण कुमार राय सहित बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों ने भी ‘आशीर्वाद का एक दीया’ प्रज्वलित कर अभियान में सहभागिता निभाई।
दीप प्रज्वलन का यह आयोजन केवल प्रमुख शहरों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि जिले के सभी विकास खंडों, नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों में भी नागरिकों ने उत्साहपूर्वक दीप जलाकर सेवा संकल्प अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से लेकर गांवों तक दीपों की रोशनी ने अभियान को व्यापक जनभागीदारी का स्वरूप दिया।
1.40 लाख से अधिक महिलाओं ने घरों में प्रज्वलित किया दीप
जिले के स्व-सहायता समूहों से जुड़ी 1 लाख 40 हजार से अधिक महिला सदस्यों ने अपने-अपने घरों में ‘आशीर्वाद का एक दीया’ जलाकर अभियान में सहभागिता निभाई। जिले में 12 हजार से अधिक स्व-सहायता समूह सक्रिय हैं। इनमें कृषि सखी, पशु सखी, मुद्रा लोन से जुड़ी महिलाएं सहित विभिन्न गतिविधियों से जुड़ी समूह की सदस्य महिलाएं शामिल हैं। बड़ी संख्या में महिलाओं द्वारा एक साथ दीप प्रज्वलित किए जाने से सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक स्वरूप मिला।
सेवा भावना और जनभागीदारी का संदेश
कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करने और विकसित भारत /2047 के संकल्प को जनभागीदारी के माध्यम से मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर है। जिले में अभियान की विभिन्न गतिविधियों में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक जिले में विभिन्न जनभागीदारी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें स्कूली बच्चों के लिए भाषण, चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता, पौधरोपण, स्वच्छता जागरूकता अभियान, जिला प्रदर्शनी, सफलता की कहानियां, सड़क सुरक्षा सप्ताह, बाइक रैली, रक्तदान शिविर, नशामुक्ति अभियान एवं मतदाता जागरूकता सहित अनेक गतिविधियां शामिल हैं।
 
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आरा में नर्सिंग कौशल कॉलेज का किया लोकार्पण, अत्याधुनिक सुविधाओं का लिया जायजा

    ’नर्सिंग शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती, आधुनिक लैब एवं सिमुलेशन सेंटर से विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण का बेहतर अवसर’ जशपुरनगर 15 नवंबर 2026/’ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव…

    Read more

    जनजातीय गौरव दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का जशपुर में हुआ लाइव वेबकास्ट

    जशपुरनगर 15 नवंबर 2026/ जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से वर्चुअल माध्यम से दिए गए संबोधन का जशपुर जिले में भी…

    Read more

    NATIONAL

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप