Ro no D15139/23

11वें आयुर्वेद दिवस पर जशपुर जिले में 19 से 23 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

जशपुरनगर 19  सितंबर 2026 / संचालनालय आयुष रायपुर के आदेश के परिपालन में जशपुर जिले के समस्त आयुष संस्थाओं में दिनांक 19 सितंबर 2026 से 23 सितंबर 2026 तक 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
इस वर्ष की थीम आयुर्वेद फॉर ए हेल्दियर टुमारो यानि स्वास्थ्य वर्द्धक भविष्य के लिये आयुर्वेद है।
जिला आयुष अधिकारी ने बताया कि 19 सितंबर से 23 सितंबर 2026 तक पाँच दिवस तक सभी आयुष आयुष्मान आरोग्य मंदिर में काढ़ा वितरण किया जायेगा। 19 सितंबर 2026 को समस्त आयुष संस्थाओं के स्तर पर वृक्षारोपण एवं औषधीय पौधों का परिचय तथा स्वास्थ्य वर्द्धक भविष्य के लिये आयुर्वेद विषय पर स्कूल स्तर में प्रश्नोत्तरी एवं डिबेट का आयोजन किया जायेगा।
20 सितंबर 2026 दिन रविवार को बाजार डांड जशपुर में जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जायेगा।
21 सितंबर 2026 को समस्त आयुष संस्थाओं में स्कूल एवं कॉलेज स्तर में स्वास्थ्य जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया जायेगा।
22 सितंबर 2026 को समस्त आयुष संस्थाओं द्वारा जनजागरूकता रैली, पम्पलेट वितरण, मैराथन दौड़ एवं कुर्सी दौड़ अपने स्तर पर आयोजित की जायेगी।
23 सितंबर 2026 को जिला स्तर पर जिला आयुष कार्यालय में आयुर्वेद संगोष्ठी, कार्यशाला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा।

  • Related Posts

    सेवा से संकल्प अभियान’ के अंतर्गत कोरबा जिले के 2034

    स्कूलों में चित्रकला व भाषण प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन’ हजारों विद्यार्थियों और पालकों ने दिखाई उत्साहपूर्ण सहभागिता’ कोरबा, 19 सितम्बर 2026/राज्य शासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार कोरबा जिले…

    Read more

    नशामुक्त भारत अभियान के तहत मुढाली में निकली नशामुक्ति रैली

    ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया गया जागरूक, मादक पदार्थों का सेवन नहीं करने दिलाई गई शपथ कोरबा, 18 सितंबर 2026/नशामुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत जिले में नशे…

    Read more

    NATIONAL

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    PM Modi ने लॉन्च किया NGT Mobile App, अब मोबाइल पर मिलेगी पर्यावरण से जुड़े केस की हर जरूरी जानकारी

    PM Modi ने लॉन्च किया NGT Mobile App, अब मोबाइल पर मिलेगी पर्यावरण से जुड़े केस की हर जरूरी जानकारी

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल