Ro no D15139/23

सेवा संकल्प अभियान शांति बघेल को आयुष्मान भारत से मिला नया जीवन

सेवा संकल्प अभियान

शांति बघेल को आयुष्मान भारत से मिला नया जीवन

*योजनांतर्गत मिली 1.72 लाख रुपए से अधिक की निःशुल्क उपचार सुविधा*

रायपुर, 20 सितम्बर 2026/ भारत सरकार द्वारा संचालित ‘आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ ग्रामीण अंचलों में गंभीर बीमारियों से जूझ रहे जरूरतमंद परिवारों के लिए एक बड़ा संबल साबित हो रही है। बस्तर जिले के तोकापाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम भड़िसगांव की रहने वाली 58 वर्षीय शांति बघेल के जीवन में इस योजना ने उम्मीद की एक नई किरण जगाई है।

शांति बघेल का लंबे समय से मधुमेह की बीमारी से पीड़ित रहने के कारण दैनिक जीवन अत्यधिक कष्टप्रद हो चुका था। उन्हें लगातार थकान, भारी कमजोरी, तेजी से घटते वजन और सांस फूलने जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, जिससे उनका स्वास्थ्य दिन-प्रतिदिन बिगड़ता चला गया। इस कठिन समय में गांव के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने उनकी रूटीन जांच की और स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए उन्हें तत्काल डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में उनके आवश्यक रक्त परीक्षण, एक्स-रे, ईएसआर, सीबीसी और बलगम की विस्तृत जांच की गई, जिसमें ‘एक्स्ट्रा पल्मोनरी ट्यूबरकुलोसिस’ (टी.बी.) की पुष्टि हुई।

रोग की पहचान होते ही उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर समुचित चिकित्सा शुरू की गई। इस पूरे उपचार का कुल खर्च एक लाख 72 हजार 540 रुपए आया, जिसे आयुष्मान भारत योजना के तहत पूरी तरह निःशुल्क वहन किया गया। समय पर सही इलाज मिलने से अब शांति बघेल पूरी तरह स्वस्थ और आत्मविश्वास से परिपूर्ण जीवन जी रही हैं। उन्होंने अपनी इस नई जिंदगी के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, छत्तीसगढ़ शासन, डॉक्टरों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, मितानिन दीदी के प्रति हृदय से आभार जताया है, साथ ही आम जनता को भी यह संदेश दिया है कि किसी भी बीमारी को नजरअंदाज न करें, समय पर जांच कराएं और आयुष्मान कार्ड बनवाकर शासन की स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं।

  • Related Posts

    धान उपार्जन केन्द्रों में प्राथमिक उपचार पेटी उपलब्ध कराने जन औषधि केन्द्रों की पहल

      प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र शंकरदाह एवं भखारा से मिलेगी सस्ती दरों पर आवश्यक दवाइयां, उपार्जन केन्द्रों तक पहुंचाने की भी सुविधा धमतरी। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने राज्यपाल  रमेन डेका को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

      रायपुर 7 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज लोकभवन में राज्यपाल श्री रमेन डेका से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ…

    Read more

    NATIONAL

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    ट्रंप की परिसीमन रणनीति फेल, बीजेपी के लिए क्या है सबक? चुनावी नक्शे बदलने के बाद भी नहीं मिली जीत

    ट्रंप की परिसीमन रणनीति फेल, बीजेपी के लिए क्या है सबक? चुनावी नक्शे बदलने के बाद भी नहीं मिली जीत