Ro no D15139/23

धान उपार्जन केन्द्रों में प्राथमिक उपचार पेटी उपलब्ध कराने जन औषधि केन्द्रों की पहल

 

प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र शंकरदाह एवं भखारा से मिलेगी सस्ती दरों पर आवश्यक दवाइयां, उपार्जन केन्द्रों तक पहुंचाने की भी सुविधा

धमतरी। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियों के बीच धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों, हमालों, कर्मचारियों एवं अन्य कार्यरत श्रमिकों की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने की पहल की जा रही है। इसी दिशा में प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र शंकरदाह एवं भखारा द्वारा उपार्जन केन्द्रों में प्राथमिक उपचार पेटी तैयार करने के लिए आवश्यक दवाइयां एवं स्वास्थ्य संबंधी सामग्री उपलब्ध कराने में सहयोग की अपील की गई है।

उपार्जन केन्द्रों में धान विक्रय के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में किसान पहुंचते हैं। वहीं हमाल, मजदूर, समिति कर्मचारी एवं अन्य संबंधित अमला भी खरीदी कार्य में सक्रिय रहता है। ऐसे में कार्य के दौरान मामूली चोट लगने, कटने, छिलने, जलने अथवा अचानक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराना आवश्यक है। इसके लिए प्रत्येक धान उपार्जन केन्द्र में निर्धारित मापदंडों के अनुरूप प्राथमिक उपचार पेटी की उपलब्धता उपयोगी होगी।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान किसानों, हमालों, श्रमिकों एवं उपार्जन केन्द्रों में कार्यरत कर्मचारियों की स्वास्थ्य सुरक्षा और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाना आवश्यक है। सभी धान उपार्जन केन्द्रों में निर्धारित मापदंडों के अनुरूप प्राथमिक उपचार पेटी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल प्राथमिक उपचार मिल सके। उन्होंने कहा कि धान खरीदी कार्य सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण में संपन्न हो, इसके लिए संबंधित समितियां आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।
प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र शंकरदाह एवं भखारा में सामान्य दवाइयां बाजार की तुलना में लगभग 70 से 80 प्रतिशत कम कीमत पर उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है। केन्द्रों द्वारा उपार्जन समितियों की मांग के अनुसार प्राथमिक उपचार पेटी के लिए आवश्यक दवाइयां एवं सामग्री उपलब्ध कराने के साथ ही प्रतिष्ठान अथवा कार्यालय तक पहुंच सेवा देने की सुविधा भी प्रदान की जा रही है।

इस संबंध में अधिक जानकारी एवं आवश्यक सामग्री के लिए मोबाइल नंबर 9098116074 पर संपर्क किया जा सकता है। इस पहल से धान खरीदी के दौरान उपार्जन केन्द्रों में त्वरित प्राथमिक उपचार की सुविधा विकसित करने तथा किसानों और कार्यरत श्रमिकों की स्वास्थ्य सुरक्षा को मजबूती देने में सहयोग मिलेगा।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने राज्यपाल  रमेन डेका को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

      रायपुर 7 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज लोकभवन में राज्यपाल श्री रमेन डेका से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ…

    Read more

    अग्निवीर अभ्यर्थियों के लिए धमतरी में 15 नवंबर को होगा महा-मैराथन का आयोजन

      इंडोर स्टेडियम में होगी 1600 मीटर दौड़, प्रथम स्थान पर 5001 रुपये सहित विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक नकद पुरस्कार धमतरी 7 नवंबर 2026/ भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप…

    Read more

    NATIONAL

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    ट्रंप की परिसीमन रणनीति फेल, बीजेपी के लिए क्या है सबक? चुनावी नक्शे बदलने के बाद भी नहीं मिली जीत

    ट्रंप की परिसीमन रणनीति फेल, बीजेपी के लिए क्या है सबक? चुनावी नक्शे बदलने के बाद भी नहीं मिली जीत