Ro no D15139/23

सेवा संकल्प से मिली नई जिंदगी, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना बनी राजेन्द्र प्रसाद का सहारा

कैंसर के 15 लाख रुपये के उपचार का पूरा खर्च शासन ने उठाया, स्वस्थ होकर लौटे 63 वर्षीय किसान*

 

रायपुर , 20 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान की भावना तब सार्थक होती है, जब जरूरत के समय शासन की संवेदनशील पहल किसी व्यक्ति के जीवन में नई उम्मीद बनकर पहुंचे। बलरामपुर जिला के ग्राम पस्ता निवासी 63 वर्षीय श्री राजेन्द्र प्रसाद की कहानी इसका उदाहरण है।

 

छोटी जोत के किसान श्री राजेन्द्र प्रसाद को फरवरी 2026 में तेज कमर दर्द की शिकायत हुई। अम्बिकापुर में उपचार के बाद भी राहत नहीं मिलने पर परिजन उन्हें रायपुर के बालको हॉस्पिटल ले गए। जांच में मल्टीपल मायलोमा नामक कैंसर की पुष्टि हुई। लगभग 15 लाख रुपये के उपचार का खर्च सुनकर परिवार के सामने बड़ी आर्थिक चुनौती खड़ी हो गई।

 

ऐसे समय में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना उनके लिए सहारा बनी। योजना के अंतर्गत सहायता मिलने से बालको हॉस्पिटल में उनका उपचार शुरू हुआ और लगभग 15 लाख रुपये का पूरा उपचार निःशुल्क हुआ। परिवार को अपनी जेब से एक भी रुपया खर्च नहीं करना पड़ा।

 

उपचार के बाद श्री राजेन्द्र प्रसाद स्वस्थ होकर अपने गांव लौट आए हैं। उन्होंने शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योजना ने उन्हें उपचार के साथ परिवार को बड़े आर्थिक संकट और कर्ज से भी बचाया।

  • Related Posts

    राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू 13 नवंबर को धमतरी प्रवास पर रहेंगी

      अवेयरनेस प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगी शामिल, आम नागरिकों से भी करेंगी मुलाकात धमतरी, 12 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ. ममता…

    Read more

    मांदर की थाप पर थिरका लखनपुर, करमा महोत्सव में दिखी जनजातीय लोक संस्कृति की अनूठी छटा

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कलाकारों के साथ किया करमा नृत्य, विजेता दलों को किया सम्मानित   रायपुर, 11 नवंबर 2026। जनजातीय लोक संस्कृति, परंपरा और कला के…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?