Ro no D15139/23

कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं,

कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश’
कोरबा, 21  सितंबर 2026/
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के दूरस्थ वनांचल एवं पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर शहरी इलाकों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। उन्होंने नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 113 आवेदन प्राप्त हुए।  जिसके अंतर्गत स्वास्थ्य  इलाज में सहायता, शासकीय भूमि पर हुए अतिक्रमण पर कार्यवाही,  प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिलाने, पीएम आवास  योजना शहरी  की लंबित राशि का भुगतान, राहत राशि दिलाने, बिजली बिल में सुधार,  नए राशन कार्ड,  सड़क मरम्मत, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, दिव्यांग एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन, लंबित वेतन-मानदेय के भुगतान, राजस्व अभिलेखों में त्रुटि सुधार, एवं रिकॉर्ड दुरुस्ती, लंबित मुआवजा प्रकरणों की जांच और आजीविका के साधनों से जोड़ने से संबंधित आवेदन प्रमुख रहे।
कलेक्टर श्री दुदावत ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवेदनों का परीक्षण कर नियमानुसार और निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनदर्शन में आने वाले प्रत्येक प्रकरण पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने तथा पात्र लोगों को शासन की योजनाओं का समय पर लाभ देकर  आवश्यक राहत पहुँचाने निर्देशित किया।
जनदर्शन के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर श्री देवेन्द्र पटेल, अपर कलेक्टर श्री ओंकार यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में निर्वाचन संबंधी विभिन्न अधिनियमों में संशोधन के प्रस्ताव पर उच्चस्तरीय बैठक संपन्न

      रायपुर, 12 नवंबर 2026/ मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन (अपराध), अधिनियम के प्रस्तावित संशोधनों के संबंध में एक…

    Read more

    जिले में 26 नए धान उपार्जन केन्द्र स्थापित, किसानों को मिलेगी सुविधा

          *- जिले में धान उपार्जन केन्द्रों की संख्या 96 से बढ़कर हुई 122*   *- जिले के 122 उपार्जन केन्द्रों में 1 लाख 35 हजार 167 किसान…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?