Ro no D15139/23

बिहार में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी और अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल

 

मामले में बिहार पुलिस मुख्यालय
सख्त

पुलिस ने आरोपियों की पहचान की

3 नाबालिग गिरफ्तार, अन्य के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

■ अतीश दीपंकर

पटना | बिहार के जमुई जिला में सोशल मीडिया पर एक नाबालिग छात्रा एवं उसके मित्र के साथ छेड़खानी एवं अभद्र व्यवहार करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

इसे लेकर के बिहार में आक्रोष व्याप्त है।

मामले को लेकर विपक्ष सरकर की कार्यशाली पर सवाल उठा रहा है ? तो वहीं बिहार पुलिस मुख्यलय ने मामले में संज्ञान लेते हुए सख्त करवाई के सख्त निर्देश दियें है।

बिहार पुलिस मुख्यालय ने मामले के संज्ञान में आते ही पुलिस उप महानिरीक्षक, मुंगेर क्षेत्र एवं पुलिस अधीक्षक जमुई को त्वरित कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही कमजोर वर्ग, अपराध अनुसंधान विभाग बिहार के द्वारा जांच एवं कार्रवाई के लिए एक टीम जमुई भेजी गई है।

इस अत्यंत संवेदनशील मामले को संज्ञान में लेते हुए जमुई पुलिस द्वारा त्वरित कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई।

इस संबंध में जमुई थाना कांड सं०-428/26, दिनांक-21.09.2026, धारा- 74/76/3(5) बी०एन०एस० एवं 08/12 पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत दर्ज किया गया है।

घटनाक्रम इस प्रकार है कि, छात्रा पीड़िता जमुई स्कूल में पढ़ती है। ये 19 सितंबर को संध्या करीब 6:25 बजे अपने एक मित्र के साथ घूमने के लिए स्कूटी से निकली थी। घूमने के कम में लगभग 6:45 बजे मड़वा- प्रतापपुर के पहाड़ी के पास फोटो खिंचवा रही थी। तभी अनुमानतः 7-8 लड़कों के ने पीड़िता को अभ्रद बात बोलते हुए छेड़-छाड़ की घटना को अंजाम दिया।

पीड़िता द्वारा इस घटना की जानकारी घर में या अन्यत्र नहीं दिया गया। 20 सितंबर की रात्रि में ये हई घटना को परिजन को बतायी ।

मामले को लेकर 21 सितंबर को पीड़िता के पिता के द्वारा थाने को लिखित आवेदन दिया गया।

जमुई पुलिस के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जमुई सुश्री दीप्ति मोनाली के नेतृत्व में एक विशेष SIT टीम गठित कर छापेमारी की जा रही है।

त्वरित अनुसंधान से वायरल वीडियो में दिख रहे आरोपियों की पहचान कर ली गई है।

3 विधि-विरूद्ध बालक को निरूद्ध किया गया गिरफ्तार

अन्य आरोपियों के विरूद्ध गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है साथ ही वायरल वीडियो को टेक डाउन कराने की कार्रवाई की जा रही है।

शीघ्र ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर ली जायेगी।

बिहार पुलिस मुख्यलय ने सभी से अनुरोध किया है कि ,घटना से संबंधित वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट / शेयर न करें। ऐसा करना दंडनीय अपराध है।

  • Related Posts

    छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 377 संवेदनशील घाटों पर SDRF और NDRF तैनात

      12,806 घाटों पर स्थानीय गोताखोर और आपदा मित्रों की प्रतिनियुक्ति, आपात स्थिति से निपटने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी   पटना | लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के…

    Read more

    संतश्री अशोक तिवारी स्मृति सम्मान से अलंकृत किए जाएंगें प्रो.संजय द्विवेदी

    *गोपालगंज (बिहार) में आयोजित ‘सदानीरा महोत्सव’ में होगा सम्मान* *भोपाल, 13 नवंबर।* प्रख्यात लेखक प्रो.संजय द्विवेदी को राष्ट्रीय चेतना के जागरण संबंधी लेखन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए…

    Read more

    NATIONAL

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप